Amrish Puri Birthday: भारतीय सिनेमाई इतिहास में आज तक पैदा नहीं हुआ अमरीश पुरी जैसा खूंखार खलनायक

आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और खूंखार खलनायक अमरीश पुरी का जन्मदिन है। बता दें अभिनेता अमरीश पुरी आज हमारे बीच तो नहीं है लेकिन वो अपनी फिल्मों के जरिए अपने फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। अमरीश पुरी बॉलीवुड के ऐसे खलनायक हैं। जिनके सिल्वर स्क्रीन पर आते ही उनको गालियां मिलनी शुरू हो जाती थी। अमरीश पुरी द्वारा निभाया गया विलेन का रोल इतना खतरनाक होता था कि अभिनेता के जैसा खलनायक आज तक भारतीय फिल्म इतिहास में अब तक पैदा नहीं हुआ है। लंबे चौड़े कद काठी, कड़क आवाज, दमदार शख्सियत और चेहरे पर गुस्से के एक्सप्रेशन से ही खौफ हो जाया करता था। आज भी जब जब लोग अमरीश पुरी का नाम लेते हैं तब तब उनकी दमदार और कड़क आवाज लोगों के जहन में अपने आप उतर जाती हैं। अमरीश पुरी के लिए ऐसा कहा जाता है कि वो बॉलीवुड के सबसे खतरनाक खलनायक हैं। उनके जैसा खलनाकय अब तक बॉलीवुड को नहीं मिला। अमरीश पुरी ने अपने अभिनय करियर के दौरान सिर्फ नकारात्मक ही नहीं बल्कि सकारात्मक किरदार भी परदे पर निभाया है।
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे से लेकर मिस्टर इंडिया के मोगैंबो तक हर किरदार में अमरीश पुरी ने अपने अभियन से जान डाली है। अमरीश पुरी ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अपनी जिंदगी के करीब दो दशक तक एक बीमा कंपनी में काम किया था। अमरीश पुरी को थिएटर का काफी ज्यादा शौक था। यही कारण है कि वो बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए। उन्होंने 60 के दशक में कई प्ले में भी काम किया है।
लेकिन उनको बॉलीवुड में आसानी से काम नहीं मिल रहा था। ऐसे में अमरीश पुरी को सत्यजीत दुबे का साथ मिला। सत्यदेव दुबे बॉलीवुड के महान एक्टर, राइटर और डायरेक्टर थे। उन्होंने अमरीश पुरी की सफलता के पीछे सत्यदेव दुबे का बड़ा हाथ है। इसके बाद अमरीश पुरी की फिल्म रेश्मा और शेरा साल 1971 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमरीश पुरी के अभिनय को पसंद किया गया और कई लोगों ने उनके अभिनय और किरदार की जमकर तारीफ की।
इस फिल्म के बाद से अमरीश पुरी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने लगातार एक के बाद एक हिट सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अमरीश पुरी ने अपने करियर के दौरान करीब 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अमरीश पुरी ने फिल्मों में ज्यादातर खलनायक का रोल निभाया है। अमरीश पुरी एक फिल्म के लिए ज्यादा पैसे लेते थे। ऐसा कहा जाता था कि अपनी फिल्मों के लिए नायक से ज्यादा फीस लेते थे।
अमरीश पुरी ने अपने करियर में ज्यादातर हिट फिल्मों में काम किया है। जिसमें दामिनी, घायल, नायक, जीत, हलचल, दीवाना, गर्दिश, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, फूल और कांटे, चाइना गेट, द हीरो, गदर: एक प्रेम कथा, गर्व जैसी फिल्में शामिल है।
2 years of Kabir Singh: शाहिद कपूर ने शेयर किया शूटिंग का मजेदार किस्सा
Amrish Puri Birthday: भारतीय सिनेमाई इतिहास में आज तक पैदा नहीं हुआ अमरीश पुरी जैसा खूंखार खलनायक