Samachar Nama
×

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के इस दिग्गज अभिनेता का हुआ निधन, रजनीकांत ने जताया शोक

a

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक लगातार बुरी खबरें सामने आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीते दिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर महेश का निधन हुआ था। वो महज 40 साल के थे ऐसे में उनके निधन की अचानक खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता श्रीकांत का निधन हो गया है। श्रीकांत 82 के थे। उनके निधन से एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

a

सोशल मीडिया के जरिए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है। श्रीकांत ने जयललिता के साथ अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। बता दें कि पिछले काफी समय से अभिनेता श्रीकांत बीमार चल रहे थे जिसकी वजह से उनका इलाज के दौरान ही निधन हो गया है।

a

अभिनेता के निधन की जानकारी तमिलनाडु नदीगर संगम ने दी है। साउथ के मेगास्टार अभिनेता रजनीकांत ने श्रीकांत के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

a

इसके अलावा और भी कई सेलेब्स ने अभिनेता के निधन पर दुख जताया है। अभिनेता श्रीकांत ने अपने लंबे अभिनय करियर के दौरान कई तरह के किरदार सिल्वर स्क्रीन पर निभाए हैं। जिसमें उन्होंने कॉमेडियन से लेकर एक विलन तक का किरदार शामिल है।

a

Share this story