Samachar Nama
×

Bigg Boss OTT 3 में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी ये दो हसीनाएं, एक तो बॉलीवुड के खिलाड़ी के साथ फरमा चुकी है रोमांस 

Bigg Boss OTT 3 में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी ये दो हसीनाएं, एक तो बॉलीवुड के खिलाड़ी के साथ फरमा चुकी है रोमांस 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  बिग बॉस ओटीटी 3 इसी महीने शुरू हो जाएगा। इस शो के शुरू होने से पहले फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। उन्हीं सवालों में से एक सवाल ये भी है कि इस बार शो में कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं। अब तक कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, अब 2 हसीनाओं के नाम सामने आए हैं जो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में शामिल हो सकती हैं। इस बार शो का होस्ट वैसे भी बदल चुका है, ऐसे में मेकर्स के कंधों पर काफी जिम्मेदारियां हैं। अब उन्हें ऐसे कंटेस्टेंट चुनने होंगे, जिनकी वजह से लोग शो से जुड़े रहें।

,,
क्या कृति सेनन की बहन बनेंगी बॉस बॉस की कंटेस्टेंट?

अब सलमान खान की जगह अनिल कपूर ने ले ली है, तो इसका असर टीआरपी पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अब लगता है कि मेकर्स ने शो में ग्लैमर का तड़का लगाने का फैसला कर लिया है। अब खबरें सामने आ रही हैं कि शो के लिए 2 मशहूर हसीनाओं को अप्रोच किया गया है। इनमें से एक बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ रोमांस करके घर-घर में मशहूर हो गई थीं। लेकिन ये रोमांस ऑन स्क्रीन नहीं ऑफ स्क्रीन देखने को मिला था। अब ज्यादा सस्पेंस न बनाते हुए आपको इस एक्ट्रेस का नाम बता देते हैं। अब शो के लिए जिसे अप्रोच किया गया है वो हैं एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन।


क्या अनुषा दांडेकर को भी अप्रोच किया गया?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नुपुर सेनन को भी मेकर्स ने अप्रोच किया है और शो को लेकर मेकर्स से बातचीत चल रही है। आपको बता दें, पिछले सीजन के लिए भी नुपुर को अप्रोच किया गया है। वहीं एक्ट्रेस इस बार शो का हिस्सा होंगी या नहीं इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके अलावा करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को भी बिग बॉस के मेकर्स ने अप्रोच किया है। अनुषा दांडेकर कई टीवी शो होस्ट कर चुकी हैं।


क्या एक्ट्रेस ने शो करने के लिए हामी भर दी है?
उन्हें फिल्मों में कैमियो रोल में भी देखा गया है। अनुषा दांडेकर- शिबानी दांडेकर की बहन और फरहान अख्तर की साली। उनकी लव लाइफ काफी विवादित रही है। हर ब्रेकअप के बाद अनुष्का को लेकर काफी चर्चा हुई और अब तमाम विवादों के बाद मेकर्स उन्हें शो में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि एक्ट्रेस ने शो साइन किया है या नहीं।

Share this story

Tags