सलमान खान से जुड़े चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित एक नई फिल्म “Kala Hiran: The Battle for Legacy” का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को रिलीज हुए इस पहले वीडियो ने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है।फिल्म के टीजर में काला हिरण शिकार केस और उससे जुड़ी कानूनी लड़ाई को नाटकीय अंदाज में दिखाया गया है। वीडियो में किरदारों के नामों को बदलकर प्रस्तुत किया गया है, जहां सलमान खान के संदर्भ वाले किरदार को “अयान खान” और लॉरेंस बिश्नोई के संदर्भ वाले किरदार को “लॉयन” के नाम से दिखाया गया है।
टीजर में बिश्नोई समाज के वन्यजीव संरक्षण के प्रति समर्पण और त्याग को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है। कई डायलॉग्स में पर्यावरण और वन्यजीवों की रक्षा को लेकर संदेश देने की कोशिश की गई है।इस फिल्म के लेखक और निर्माता Amit Jani हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट एक संवेदनशील और चर्चित मामले से प्रेरित है, जिसे सिनेमाई रूप में प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का ग्लोबल टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही यह फिल्म चर्चा और विवाद दोनों का विषय बन गई है।

