Samachar Nama
×

The One Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 10 करोड़, ओपनिंग पर टिकी नजरें
 

The One Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 10 करोड़, ओपनिंग पर टिकी नजरें

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की हॉरर-माइथोलॉजिकल फिल्म ‘द वन’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा बनी हुई है। खासकर यूपी और बिहार में फिल्म के ‘छठ गीत’ ने इसकी रिलीज को लेकर माहौल बनाने में मदद की है। फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
एडवांस बुकिंग में ‘द वन’ का अच्छा प्रदर्शन
रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आए हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द वन’ ने एडवांस बुकिंग से करीब 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें ब्लॉक सीटों की रकम भी शामिल है। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई करीब 6.57 करोड़ रुपये बताई गई है।
शुक्रवार यानी रिलीज के पहले दिन के लिए फिल्म ने करीब 3.63 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की। इसमें नेशनल कैपिटल रीजन यानी NCR की हिस्सेदारी करीब 63.73 लाख रुपये रही। फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज की जा रही है।


पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है फिल्म?
‘द वन’ की ओपनिंग को लेकर अलग-अलग तरह के अनुमान सामने आ रहे हैं। कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म पहले दिन करीब 7 से 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।
हालांकि, फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया और शुरुआती रिव्यू भी इसकी कमाई को प्रभावित कर सकते हैं। अगर रिलीज के बाद फिल्म को अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिलता है, तो पहले दिन का कलेक्शन अनुमान से ज्यादा जाने की संभावना जताई गई है।
सिद्धार्थ की टॉप ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है ‘द वन’
अगर फिल्म 7-8 करोड़ रुपये के आसपास ओपनिंग करती है, तो यह सिद्धार्थ मल्होत्रा की चर्चित ओपनिंग फिल्मों में अपनी जगह बना सकती है। उनकी प्रमुख फिल्मों की ओपनिंग का आंकड़ा इस प्रकार रहा है:
•    एक विलेन – 16.72 करोड़ रुपये
•    ब्रदर्स – 15.20 करोड़ रुपये
•    थैंक गॉड – 8.10 करोड़ रुपये
•    स्टूडेंट ऑफ द ईयर – 7.48 करोड़ रुपये
•    परम सुंदरी – 7.37 करोड़ रुपये
पहली बार साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ और तमन्ना
‘द वन’ की एक खास बात यह भी है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार किसी फिल्म में साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।
फिल्म में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब फिल्म की असली परीक्षा सिनेमाघरों में रिलीज के बाद होगी, जहां दर्शकों की प्रतिक्रिया और पहले दिन का कलेक्शन इसकी आगे की बॉक्स ऑफिस रफ्तार तय करेगा।
 

Share this story

Tags