Samachar Nama
×

The One Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने 6 दिन में कमाए 49 करोड़, बजट के करीब पहुंची
 

The One Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने 6 दिन में कमाए 49 करोड़, बजट के करीब पहुंची

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘द वन’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। लोककथा और फैंटेसी थ्रिलर के मिश्रण वाली इस फिल्म को खास तौर पर उत्तर भारत के दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीकडेज में भी फिल्म की कमाई पूरी तरह कमजोर नहीं पड़ी है।
दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी ‘द वन’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में तेजी से कमाई की थी। अब फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।


छठे दिन कितनी हुई कमाई?
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 8 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 11.25 करोड़ और रविवार को 14.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को कमाई घटकर 5.25 करोड़ रुपये रही।
अब सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को करीब 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का 6 दिनों का नेट कलेक्शन लगभग 49.20 करोड़ रुपये हो गया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
करीब 49 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के साथ ही ‘द वन’ ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्मों की लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है। फिल्म ने ‘मरजावां’ के 48.04 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
अब ‘द वन’ के सामने अगला लक्ष्य ‘परम सुंदरी’ का 51.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन है। इसे पार करते ही फिल्म सिद्धार्थ की फिल्मों की कमाई वाली सूची में एक पायदान ऊपर पहुंच जाएगी।


सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 10 फिल्में
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्मों के भारत में नेट कलेक्शन की सूची इस प्रकार है:
•    एक विलेन – 105.76 करोड़ रुपये
•    ब्रदर्स – 82.49 करोड़ रुपये
•    कपूर एंड संस – 73.33 करोड़ रुपये
•    स्टूडेंट ऑफ द ईयर – 70 करोड़ रुपये
•    परम सुंदरी – 51.31 करोड़ रुपये
•    द वन – 49.20 करोड़ रुपये
•    मरजावां – 48.04 करोड़ रुपये
•    हंसी तो फंसी – 37.36 करोड़ रुपये
•    थैंक गॉड – 36.35 करोड़ रुपये
•    योद्धा – 33.48 करोड़ रुपये
बजट का कितना हिस्सा निकाल चुकी है फिल्म?
‘द वन’ का अनुमानित बजट करीब 80 से 82 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। छह दिनों में 49.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने के बाद फिल्म अपनी अनुमानित लागत का करीब 60 फीसदी हिस्सा बॉक्स ऑफिस से हासिल कर चुकी है।
अगर फिल्म इसी तरह कमाई जारी रखती है और दूसरे वीकेंड पर कलेक्शन में बढ़ोतरी होती है तो इसके लिए अपने बजट के करीब पहुंचना आसान हो सकता है। फिलहाल फिल्म की नजर 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने के साथ-साथ ‘परम सुंदरी’ के कलेक्शन को पीछे छोड़ने पर है।
 

Share this story

Tags