Samachar Nama
×

Mr Bean के नाम से मशहूर हॉलीवुड अभिनेता Rowan Atkinson के निधन की आ रही खबरें

rowan atkinson

मनोरनंजन न्यूज डेस्क। दुनिया भर में मिस्टर बीन के नाम से मशहूर हॉलीवुड अभिनेता रोवन एटकिंसन इन दिनों सुर्खियों में बने है। बता दें कि रोवन एटकिंसन के निधन की खबरें सामने आ रही है। दुनिया भर में मिस्टर बीन के नाम से रोवन एटकिंसन को उनकी कॉमेडी और कॉमिक अंदाज के लिए जाना जाता है जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद पसंद करते हैं। रोवन एटकिंसन को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनने के बाद उनके चाहने वाले परेशान हो गए। खबर थी कि 66 साल की उम्र में अभिनेता रोवन एटकिंसन का निधन हो गया है।

rowan atkinson

इस खबर को सुनने के बाद दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस परेशान हो गए थे। फैंस के बीच कोहराम मच गया, सोशल मीडिया पर लोग उनको श्रद्धांजलि देने लगे। सोशल मीडिया पर मिस्टर बीन और रोवन एटकिंसन ट्रेंड करने लगे। हालांकि रोवन एटकिंसन के निधन की खबरें महज एक अफवाह है।

rowan atkinson

रोवन एटकिंसन के मौत की खबरें सच नहीं है ये महज एक अफवाह है। मिस्टर बीन के नाम से मशहूर रोवन एटकिंसन के निधन की खबरों में कोई सच्चाई है। अभिनेता रोवन एटकिंसन ना सिर्फ जिंदा है बल्कि वो पूरी तरह से सुरक्षित भी है। इस अफवाह को एक टि्वटर हैंडल के जरिए उड़ाया गया था, अभिनेता की मौत को लेकर ट्वीट किया गया था

rowan atkinson

इसमे एक स्पैम लिंक भी दिया गया था। बता दें कि इससे पहले रोवन एटकिंसन के निधन की अफवाहें उड़ चुकी है। रोवन एटकिंसन के मिस्टर बीन किरदार को पहली बार टीवी पर साल 1990 में दिखाया गया था और इसके बाद धीरे-धीरे ये किरदार दुनियाभर में मशहूर हो गया।

rowan atkinson

Share this story