द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 4 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘वीडियो में जाने अल्फा’ और ‘कॉकटेल 2’ को छोड़ा पीछे
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में ही बड़ी कमाई करते हुए 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने पहले सोमवार को भी मजबूत पकड़ बनाए रखी और देशभर में अच्छी कमाई दर्ज की।ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले सोमवार को भारत में करीब 16 करोड़ रुपए की नेट कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का भारत में चार दिनों का कुल नेट कलेक्शन 109.75 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 154.05 करोड़ रुपए हो चुका है।
2026 की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के चार दिन के भीतर ही साल 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म का खिताब हासिल कर लिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।फिल्म ने ‘अल्फा’ और ‘कॉकटेल 2’ जैसी फिल्मों की कमाई को पार कर लिया है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह कई और फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
सोमवार की कमाई में भी बनाया रिकॉर्ड
फिल्म ने सिर्फ कुल कमाई में ही नहीं, बल्कि पहले सोमवार की कमाई में भी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।‘मिर्जापुर: द मूवी’ की पहले सोमवार की कमाई ने सलमान खान की ‘सुल्तान’, रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा’ और चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों के सोमवार कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
दर्शकों में दिख रहा जबरदस्त क्रेज
फिल्म की कमाई से साफ है कि दर्शकों में ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। वेब सीरीज के लोकप्रिय किरदारों और कहानी से जुड़े फैंस बड़ी संख्या में सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं।फिल्म की मजबूत शुरुआत के बाद अब नजर इसके आने वाले दिनों के कलेक्शन पर है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि अगर फिल्म की यही रफ्तार बनी रही तो यह जल्द ही कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है।
‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘आवारापन 2’ को दे सकती है टक्कर
मौजूदा बॉक्स ऑफिस ट्रेंड को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जल्द ही अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘आवारापन 2’ जैसी फिल्मों की कमाई को भी पार कर सकती है।फिलहाल फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है और आने वाले दिनों में इसके बॉक्स ऑफिस सफर पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

