तृषा के लिए बदला गया बड़ा नियम? वीडियो में जानें मुख्यमंत्री विजय के फैसले से चर्चा में फिल्म ‘करप्पू’
तमिल सिनेमा और राजनीति दोनों में चर्चा का केंद्र बने C. Joseph Vijay एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय ने फिल्म करप्पू के लिए सुबह 9 बजे शो चलाने की विशेष अनुमति दी है, जिसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चा हो रही है।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से तमिलनाडु में सुबह के विशेष शो को लेकर कड़े नियम लागू थे। ऐसे में फिल्म करप्पू को 9 बजे की स्क्रीनिंग की अनुमति मिलना खास माना जा रहा है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस Dream Warrior Pictures ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मुख्यमंत्री विजय का धन्यवाद करते हुए पोस्ट साझा किया। पोस्ट में लिखा गया कि करप्पू को सुबह 9 बजे के शो की विशेष अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार।
इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी तेज हो गई कि विजय ने यह अनुमति अभिनेत्री Trisha Krishnan के लिए दी है, जिनका नाम लंबे समय से विजय के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि दोनों की ओर से रिश्ते को लेकर कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिल्म करप्पू 14 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म में Suriya और तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय के फैसलों पर अब राजनीतिक और फिल्मी दोनों नजरिए से चर्चा होना स्वाभाविक है। वहीं प्रशंसकों के बीच इस फैसले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

