Samachar Nama
×

2 करोड़ की फिल्म ने मचाया तहलका, फुटेज में देंखे ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़े बजट की फिल्म को छोड़ा पीछे; 42 करोड़ की कमाई

2 करोड़ की फिल्म ने मचाया तहलका, फुटेज में देंखे ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़े बजट की फिल्म को छोड़ा पीछे; 42 करोड़ की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तीन बड़ी फिल्मों ‘आवारापन 2’, ‘टॉक्सिक’ और ‘बंटवारा 1947’ के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। तीनों फिल्मों में बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी, ‘टॉक्सिक’ में KGF स्टार यश और ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल जैसे कलाकार हैं। हालांकि इन बड़ी फिल्मों के बीच एक ऐसी फिल्म ने सबका ध्यान खींच लिया है, जिसके बारे में रिलीज से पहले शायद ही किसी ने सुना था। यह फिल्म है ‘हनुमान अंश’, जो नीम करोली बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेशों से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म की लागत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है, लेकिन कमाई के मामले में इसने बड़े बजट की फिल्मों को चौंका दिया है।

टिकट नहीं मिली तो सिनेमाघर में रोने लगी लड़की

फिल्म की सफलता का अंदाजा एक वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है। सिनेमाघर में एक लड़की खड़े होकर रोती हुई नजर आई। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद वह ‘आवारापन 2’, ‘टॉक्सिक’ या ‘बंटवारा 1947’ में से किसी फिल्म की टिकट नहीं मिलने के कारण भावुक हो गई है।लेकिन जब लड़की से पूछा गया कि वह कौन सी फिल्म देखने आई थी, तो जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए। लड़की ने बताया कि वह ‘हनुमान अंश’ देखने आई थी, लेकिन उसे फिल्म की टिकट नहीं मिल पाई।यही बात फिल्म की चर्चा का बड़ा कारण बन गई। सवाल उठने लगा कि जिन फिल्मों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए और जिनका बड़े स्तर पर प्रमोशन हुआ, उनके मुकाबले महज करीब 2 करोड़ रुपये की फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक कैसे खींच रही है?

बड़े बजट की फिल्मों के बीच ‘हनुमान अंश’ का जलवा

‘टॉक्सिक’ जैसी बड़े बजट की फिल्म को लेकर रिलीज से पहले काफी चर्चा थी। बड़े स्टार और भारी-भरकम बजट वाली फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें रहती हैं। इसके बावजूद ‘हनुमान अंश’ ने अलग तरह से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके कलाकार और मेकर्स बड़े फिल्मी नामों की तरह पहले से चर्चित नहीं थे। फिल्म के हीरो को लेकर भी रिलीज से पहले बहुत ज्यादा जानकारी लोगों के बीच नहीं थी। डायरेक्टर भी कोई ऐसा नाम नहीं थे, जिसकी फिल्म इंडस्ट्री में पहले से बड़ी पहचान हो।

बिना बड़े प्रमोशन के रिलीज हुई फिल्म

‘हनुमान अंश’ के प्रमोशन का तरीका भी दूसरी बड़ी फिल्मों से काफी अलग रहा। फिल्म का कोई बड़ा स्टार प्रमोशन कैंपेन नहीं दिखाई दिया। इसके फर्स्ट लुक, टीजर और ट्रेलर को लेकर भी वैसी चर्चा नहीं हुई, जैसी आमतौर पर बड़ी फिल्मों के साथ देखने को मिलती है।फिल्म से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां उसके सोशल मीडिया हैंडल के जरिए ही सामने आईं। इसके बावजूद फिल्म धीरे-धीरे दर्शकों तक पहुंचती गई।

शुरुआती दो हफ्ते रहे बेहद कमजोर

फिल्म की कमाई की शुरुआत हालांकि बहुत अच्छी नहीं रही। शुरुआती करीब दो हफ्तों तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई। एक समय ऐसा लगा कि फिल्म शायद ज्यादा लंबा सफर तय नहीं कर पाएगी।लेकिन इसके बाद कहानी पूरी तरह बदल गई। चौथे सप्ताह में फिल्म को दर्शकों का ऐसा रिस्पॉन्स मिला कि इसकी स्क्रीन और कमाई दोनों में तेजी देखने को मिली।

2 करोड़ की लागत, 42 करोड़ का कलेक्शन

दावा किया जा रहा है कि करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने करीब 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यानी फिल्म ने अपनी लागत के मुकाबले कई गुना ज्यादा कमाई की है।इसी आधार पर फिल्म को करीब 800 प्रतिशत मुनाफे वाली फिल्म बताया जा रहा है। हालांकि बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में अलग-अलग स्रोतों के बीच अंतर हो सकता है, लेकिन फिल्म की लागत के मुकाबले इसकी कमाई ने निश्चित तौर पर इसे एक चर्चित सरप्राइज बना दिया है।

आखिर क्यों पसंद आ रही है फिल्म?

‘हनुमान अंश’ की कहानी नीम करोली बाबा और उनके आध्यात्मिक विचारों पर केंद्रित है। संभव है कि फिल्म का धार्मिक और आध्यात्मिक विषय दर्शकों के एक खास वर्ग को सिनेमाघरों तक खींच रहा हो।बिना बड़े सितारों, बड़े बजट और बड़े प्रमोशन के किसी फिल्म का कई हफ्तों बाद रफ्तार पकड़ना बॉक्स ऑफिस के लिए दिलचस्प घटना है। ‘हनुमान अंश’ का सफर यह भी दिखाता है कि हर बार बड़ी स्टारकास्ट और भारी बजट ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की गारंटी नहीं होते।जहां एक तरफ बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ ‘हनुमान अंश’ जैसी छोटी फिल्म का दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक दिलचस्प कहानी बन गया है।

Share this story

Tags