Samachar Nama
×

Bigg Boss 15 के खत्म होते ही डिनर डेट पर पहुंचे Tejaswi Prakash और Karan Kundrra, सामने आई तस्वीरें

bigg

मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे का मशहूर विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 का ग्रैंड फिनाले हो चुका है और इस बार की ट्रॉफी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश अपने नाम कर चुकी है। बिग बॉस सीजन 15 के खत्म होने के बाद अब तेजस्वी प्रकाश वापस अपनी पुरानी जिंदगी में लौट आई है। हालांकि आपको बता दें कि अब तेजस्वी प्रकाश सिंगल से मिंगल हो चुकी है। जी हां बिग बॉस सीजन 15 के घर में तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात करण कुंद्रा से हुई। दोनों की दोस्ती के बाद ये दोनों अब एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है।

bigg

बिग बॉस सीजन 15 खत्म होते ही तेजस्वी प्रकाश अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ डिनर डेट पर पहुंची थी। इस दौरान मीडिया पर्सन ने  दोनों को एक साथ देख लिया। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को साथ मीडिया लोगों ने देखा और उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे। सिर्फ इतना ही नहीं मीडिया पर्सन ने तो तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का नाम जोड़ भैया और भाभी कहते नजर आए हैं।

bigg

इस दौरान अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश शर्म के बारे लाल हो जाती है। सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। जिसमे वो पिंक कलर के आउटफिट में नजर आती है। जबकि करण कुंद्रा वाइट और ब्लैक ग्रे कलर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने एक दूसरे के साथ मीडिया को जमकर पोज देते नजर आए।

bigg

Share this story