Samachar Nama
×

‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ सुन प्रभावित हुए अनुपम खेर, सुभाष घई के शब्दों को बताया आशीर्वाद

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय हिंदी सिनेमा के प्रमुख और प्रसिद्ध कलाकार अनुपम खेर ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक, निर्माता और स्क्रिप्ट लेखक सुभाष घई ने अभिनेता-निर्देशक अनुपम खेर की सराहना करने के साथ कुछ खास बातें लिखी हैं।
‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ सुन प्रभावित हुए अनुपम खेर, सुभाष घई के शब्दों को बताया आशीर्वाद

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय हिंदी सिनेमा के प्रमुख और प्रसिद्ध कलाकार अनुपम खेर ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक, निर्माता और स्क्रिप्ट लेखक सुभाष घई ने अभिनेता-निर्देशक अनुपम खेर की सराहना करने के साथ कुछ खास बातें लिखी हैं।

अनुपम खेर ने उस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर सुभाष घई लिखते हैं, "मैंने आज ‘तन्वी द ग्रेट' देखी। एक संवेदनशील लेखक और निर्देशक ही ऐसी फिल्म बना सकते हैं। अभिनेता-निर्देशक अनुपम खेर के दृढ़ विश्वास और जुनून को देखकर मैं ‘तन्वी द ग्रेट’ के इस अनोखे और संवेदनशील फिल्म निर्माण से अभिभूत हो गया। शानदार अभिनय और बेहतरीन निर्देशन ने अनुपम द ग्रेट पर मुझे गर्व का अनुभव कराया। इस फिल्म के लिए पूरी टीम को मेरी हार्दिक बधाई और आशीर्वाद।"

उन्होंने कहा कि यह फिल्म ऑटिस्टिक लड़की तन्वी द ग्रेट पर आधारित है और इसे अवश्य देखना चाहिए।

वहीं, अनुपम खेर ने सुभाष घई द्वारा कही बातों को फैंस के साथ शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, "भारतीय सिनेमा के ओजी शोमैन सुभाष घई ‘तन्वी द ग्रेट’ पर। प्रिय सुभाष, ‘तन्वी द ग्रेट’ देखने के बाद आपका संदेश मुझे बहुत प्रभावित कर गया। भारतीय सिनेमा के महान कलाकार, पीढ़ियों (जिनमें मैं भी शामिल हूं) को प्रेरित करने वाले कहानीकार का इतनी आत्मीयता से लिखना, प्रशंसा से कहीं अधिक आशीर्वाद जैसा लगता है।

आपने कहा कि आपको फिल्म के पीछे का दृढ़ विश्वास और जुनून दिखाई देता है। इसका बहुत महत्व है, क्योंकि यह फिल्म ठीक उसी भावना के साथ बनाई गई है, करुणा और साहस की कहानियों में दृढ़ विश्वास, प्रेम और आस्था। फिल्म और मुझ पर आपको गर्व महसूस करते देखना मेरे लिए जीवन भर यादगार रहेगा और मुझे इस बात पर गर्व रहेगा।"

अभिनेता आगे लिखते हैं, "आपने मेरे करियर में बहुत बड़ा योगदान दिया है, कर्म, राम लखन, सौदागर। आपकी उदारता, आपके आशीर्वाद और दिल से बनी फिल्मों को हमेशा प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद। प्यार और कृतज्ञता के साथ, अनुपम।"

बता दें कि 'तन्वी द ग्रेट' 18 जुलाई, 2025 को रिलीज हुई एक हिंदी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और निर्माण अनुपम खेर ने किया है। इस फिल्म की कहानी एक ऑटिस्टिक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने शहीद पिता का सपना पूरा करने के लिए भारतीय सेना में शामिल होती है।

वहीं, पद्म भूषण और पद्म श्री जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अनुपम खेर ने अपने चार दशकों से अधिक के करियर में 550 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 1984 में आई फिल्म 'सारांश' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अभिनेता अपनी बेहतरीन अभिनय के साथ पर्दे पर अलग-अलग किरदानों के लिए जाने जाते हैं।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags