Samachar Nama
×

'आने वाली पीढ़ी को सही ज्ञान देना जरूरी', सुनील लहरी ने बताई परवरिश की अहमियत

मुंबई, 28 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने विचार साझा करते हैं। सोमवार को उन्होंने बच्चों पर माता-पिता की परवरिश के असर को लेकर बात की और बताया कि आने वाली पीढ़ी को बेहतर बनाने के लिए किस तरह के संस्कार देने चाहिए।

मुंबई, 28 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने विचार साझा करते हैं। सोमवार को उन्होंने बच्चों पर माता-पिता की परवरिश के असर को लेकर बात की और बताया कि आने वाली पीढ़ी को बेहतर बनाने के लिए किस तरह के संस्कार देने चाहिए।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने माता-पिता द्वारा दी गई अच्छी शिक्षा और गुण पर जोर दिया।

वीडियो में वह कहते हैं, "सभी माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं। मुझे भी मेरे मेरे पिता माता ने अच्छी शिक्षा और गुण दिए हैं। बचपन में मेरे पिता जी हमेशा कहा करते थे कि जैसा खाए अन्न वैसा करे मन, जैसा पिए पानी वैसी बोले वाणी, जैसी होए संगत वैसी होए रंगत यानी कि अगर आप अच्छा सात्विक भोजन करेंगे, तामसिक भोजन से दूर रहेंगे तो आपके विचार अच्छे रहेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "उसी तरह अगर आप शुद्ध पानी पिएंगे। इसका मतलब कि अगर आप शराब या नशीले पदार्थों से परहेज करेंगे तो आपकी वाणी अच्छी रहेगी और गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अगर आपकी संगत अच्छी रहेगी यानी कि विद्वानों की संगत रहेगी, तो आपके अंदर अच्छे विचार आएंगे।"

अभिनेता ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, "हमें आने वाली पीढ़ी को अच्छे विचारों से लोगों को अवगत करवाना चाहिए। उनका भविष्य उज्ज्वल बनाने में मदद करनी चाहिए। आप लोग खुश रहिए, स्वस्थ रहिए जय श्री राम।

अभिनेता ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन लिखा, "सभी माता पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और गुण देना चाहते हैं, बचपन में पापा द्वारा कहीं एक बात मैं आप लोगों से शेयर करता हूं।"

अभिनेता सुनील टेलीविजन इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता हैं, जिन्होंने रामानंद सागर के ऐतिहासिक टीवी सीरियल 'रामायण' में 'लक्ष्मण' के किरदार से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। वर्तमान समय में अभिनेता फिल्मों और टीवी से दूर हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story