Samachar Nama
×

'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के पास पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सितारों ने जताई खुशी

वडोदरा, 22 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए फिल्मी सितारे गुजरात पहुंच रहे हैं। यहां उन्होंने समारोह और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को लेकर बातें की।

वडोदरा, 22 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए फिल्मी सितारे गुजरात पहुंच रहे हैं। यहां उन्होंने समारोह और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को लेकर बातें की।

फिल्म प्रोड्यूसर राहुल बाली ने आईएएनएस के साथ बातचीत में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा, "मैं अभी मुंबई से आया हूं। कल ही मैं अपने दोस्तों के साथ बात कर रहा था कि 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर हमें बहुत नाज है। इस शहर में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार आयोजन होने पर मुझे बेहद खुशी हो रही है।"

फिल्म प्रोड्यूसर राहुल बाली ने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा, "मैं सभी से अपील करूंगा कि यहां पर इस तरह के और भी कार्यक्रम होने चाहिए और साथ ही, बॉलीवुड के लोगों को भी बुलाना चाहिए। मैं, तो अपने बॉलीवुड के दोस्तों से भी कहूंगा कि 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर फिल्म जरूर बनाएं। ताकि दुनिया को पता चले कि क्या जबरदस्त चीज बनाई है और सिर्फ भारतवासी ही नहीं बल्कि, पूरी दुनिया के लोग यहां पर आए। मैं, एक बार फिर से दोहराना चाहूंगा कि राष्ट्रीय पुरस्कार यहां पर आयोजित होने से अच्छा कुछ है ही नहीं।"

उन्होंने आगे कहा, "जब सिनेमा कनेक्ट करता है, तो वह सरहद नहीं देखता है और हमारे सिनेमा तो दुनिया में सबसे बड़ा माना जाता है, तो मैं बहुत खुश हूं।"

प्रोड्यूसर ने वडोदरा की सराहना करते हुए कहा, "मैंने अभी तक बस सोशल मीडिया पर ही वडोदरा की तस्वीरें देखी हैं और अब मैं जा रहा हूं, लेकिन जो मैंने तस्वीर देखी हैं, उसे देखते हुए मैं बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं। आउटडोर शूटिंग के लिए ये जगह बहुत ही अच्छी है, लेकिन जब मैं वहां जाकर देखूंगा, तो और भी आइडियाज आएंगे।"

अभिनेत्री गोपी देसाई ने भी वडोदरा में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार आयोजित होने पर खुशी जाहिर की। अभिनेत्री ने बताया कि जब उन्हें यह पता चला कि राष्ट्रीय पुरस्कार दिल्ली में नहीं बल्कि, इस शहर में हो रहे हैं, तो वे हैरान हो गई थी। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में यह पुरस्कार और भी राज्यों में आयोजित हो सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "भारतीय राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। इतने सालों से हम यह पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली जाते थे, मुझे अभी तक दो फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं, जो हमने दिल्ली जाकर लिए थे। तो पहले सुनकर अजीब लगा कि दिल्ली में नहीं कहीं और हो रहा है, फिर बोला गया कि वडोदरा में हो रहा है, तो ये तो अच्छी बात है और शायद हर साल अलग अलग राज्यों में हो। ऐसा करने से थोड़ा लाभ मिल सकता है और मैं तो गुजरात से हूं, तो जाहिर है कि मैं खुश हूं।"

अभिनेत्री ने बताया कि इस बार वे कोई पुरस्कार लेने नहीं बल्कि, जूरी की तरफ से समारोह में शामिल होने जा रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं जूरी की चेयरपर्सन थी और साउथ पैनल 2 की चेयरपर्सन हूं तो उस हिसाब से अभी ये सेरेमनी अटेंड करने आई हूं।"

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story