Samachar Nama
×

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड विवाद में सोनू निगम का फर्जी बयान वायरल, फुटेज में देंखे सिंगर ने मीडिया को लगाई फटकार

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड विवाद में सोनू निगम का फर्जी बयान वायरल, फुटेज में देंखे सिंगर ने मीडिया को लगाई फटकार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन एड को लेकर चल रहे विवाद में अब सिंगर सोनू निगम का नाम भी जुड़ गया है। हालांकि, सोनू निगम ने इस मामले में अपनी किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार किया है। सोशल मीडिया पर उनके नाम से वायरल हो रहे एक कथित बयान का उन्होंने खंडन करते हुए इसे फर्जी बताया है। सोनू निगम ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर स्पष्ट किया कि उन्होंने कृति सेनन के विज्ञापन विवाद पर ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

दरअसल, एक मीडिया पब्लिकेशन की ओर से सोशल मीडिया पर एक खबर शेयर की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि सोनू निगम ने कृति सेनन के रक्षाबंधन एड विवाद पर हिंदू धर्म और लोगों के धैर्य को लेकर टिप्पणी की है। खबर की हेडिंग में लिखा था, "हिंदू सहिष्णु हैं, उनके धैर्य की परीक्षा मत लो: कृति सेनन एड विवाद पर सोनू निगम।" यह खबर सामने आने के बाद सोनू निगम ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसे गलत बताया।

सोनू निगम ने किया बयान से इनकार

सोनू निगम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया। इसके साथ उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए साफ किया कि यह बयान उनका नहीं है। सिंगर ने लिखा, "यह मैं नहीं हूं और ऐसा बयान मैंने कभी नहीं दिया। टीओआई जागो, मीडिया जागो।" सोनू निगम की इस पोस्ट के बाद स्पष्ट हो गया कि कृति सेनन के रक्षाबंधन एड को लेकर उनके नाम से वायरल किया जा रहा कथित बयान उनका नहीं था। उन्होंने मीडिया संस्थानों से खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि करने की अपील भी की।

क्या है कृति सेनन का एड विवाद?

यह पूरा विवाद कृति सेनन के रक्षाबंधन से जुड़े एक विज्ञापन को लेकर शुरू हुआ था। विज्ञापन में कृति के कपड़ों और प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इसे लेकर आपत्ति जताई, जबकि कई लोगों ने अभिनेत्री की पसंद और विज्ञापन की स्वतंत्रता का समर्थन किया।

इसी मामले को लेकर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बिना नाम लिए टिप्पणी की थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि जब महिलाओं के पास पहनने के लिए कई तरह के कपड़ों के विकल्प मौजूद हैं, तो रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधते समय इस तरह के कपड़े क्यों चुने गए। बाद में कंगना ने एक इंटरव्यू में अपने पुराने बयान से अलग रुख जाहिर करते हुए कहा कि कृति को जो मन करे, वह पहन सकती हैं और उन्हें कोई रोक नहीं रहा है।

फर्जी बयान पर नाराज हुए सोनू

कृति सेनन के विज्ञापन को लेकर चल रही बहस के बीच सोनू निगम के नाम से कथित बयान सामने आने पर मामला और चर्चा में आ गया। लेकिन सिंगर ने खुद सामने आकर इस बयान को खारिज कर दिया। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।सोनू निगम की सफाई के बाद अब यह साफ है कि वायरल खबर में उनके नाम से जो टिप्पणी प्रकाशित की गई, उससे उनका कोई संबंध नहीं है। सिंगर ने मीडिया से जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रकाशित करने की अपील करते हुए गलत जानकारी को लेकर सवाल उठाए हैं।

Share this story

Tags