Samachar Nama
×

Sonam Kapoor की न्यूली मैरिड बहन Rhea Kapoor ने करवा चौथ मनाने से किया इनकार, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

a

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने बीते महीनों पहले ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ शादी की है। रिया कपूर ने बेहद गुपचुप तरीके से करण के साथ शादी की थी। जिसमे परिवार के लोग और खास दोस्तों को भी शामिल किया गया था। रिया कपूर और करण बुलानी की शादी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे। जो पिछले दिनों सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक सुर्खियों में बनी हुई थी।

a

अब इसी बीच अभिनेत्री सोनम कपूर की बहन और फिल्म प्रोड्यूसर रिया कपूर ने करवाचौथ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया किया है। जिसकी वजह से वो इन दिनों सुर्खियों में बनी है। रिया कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जो इस वक्त चर्चा में है। जिसमे उन्होंने बताया कि, उनको करवा चौथ पर यकीन नहीं है। कृपया मेरे पास करवा चौथ गिफ्ट, कोलैबोरेशन के लिए ना आए।

a

मैं और करण करवा चौथ पर यकीन नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, हम उनका सम्मान करते हैं जो इसे मानते हैं। उनके साथ व्यवहार का मजा ले सकते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि, लेकिन ये मेरे लिए या हमारे लिए नहीं है। इसलिए मैं ऐसा कुछ प्रमोट नहीं कर सकती हूं।

a

रिया कपूर द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। बता दें कि रिया कपूर और उनकी बहन सोनम कपूर भले ही करवा चौथ के त्यौहार को सेलिब्रेट नहीं करती हैं लेकिन उनकी मां सुनीता कपूर जरूर इस त्यौहार को पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट करती हैं।

a

U/A सर्टिफिकेट के साथ 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी Akshay Kumar की फिल्म Sooryavanshi

KBC में जाने से पहले नर्वस थी Hema Malini , खूब की थी पढ़ाई

पहली बार दोनों बहनों के साथ नजर आए  Sunny Deol, बॉबी देओल ने तस्वीर शेयर कर दी बड़े भईया को जन्मदिन की बधाई

Share this story