Samachar Nama
×

सोहेल खान ने तलाक की वजहों पर की खुलकर बात, वीडियो में बोले- ‘मेरे खराब बर्ताव की वजह से मैंने सीमा को खो दिया’

सोहेल खान ने तलाक की वजहों पर की खुलकर बात, वीडियो में बोले- ‘मेरे खराब बर्ताव की वजह से मैंने सीमा को खो दिया’

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो ‘अलायंस’ को लेकर चर्चा में हैं। शो के हालिया एपिसोड में उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह की वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री हुई। दोनों के बीच सेट पर हुआ रीयूनियन काफी भावुक और सकारात्मक नजर आया। इस दौरान सोहेल खान ने पहली बार अपने तलाक और रिश्ते के टूटने की वजहों पर खुलकर बात की।

सीमा सजदेह की शो में एंट्री के दौरान सोहेल खान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों एक-दूसरे से मिलकर काफी खुश नजर आए। सोहेल ने सीमा के लिए ग्रीन टी भी बनाई। इसके बाद शो के होस्ट निखिल चिनापा ने सोहेल से उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया।होस्ट ने कहा कि अक्सर कहा जाता है कि एक महिला घर को बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। इस सवाल पर सोहेल खान ने अपनी शादी टूटने की जिम्मेदारी खुद लेते हुए कहा कि उस समय उनकी जिंदगी में कई चीजें ठीक नहीं चल रही थीं।

सोहेल ने कहा कि उस दौर में उनका काम अच्छा नहीं चल रहा था, जिसकी वजह से उनकी मानसिक स्थिति भी सही नहीं थी। उन्होंने माना कि अपने व्यवहार की वजह से उन्होंने उस इंसान को खो दिया, जिससे वह वास्तव में बहुत प्यार करते थे।अभिनेता ने कहा, “उस समय मेरा काम ठीक नहीं चल रहा था, इसलिए मेरी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। अपने इसी बर्ताव की वजह से मैंने उसे खो दिया, जिससे मैं सच में बहुत प्यार करता था।”

सोहेल खान ने सीमा सजदेह के लिए अपने दिल में सम्मान की भावना भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सीमा उनके दो बच्चों की मां हैं और उनके लिए प्यार से भी ज्यादा उनके दिल में सम्मान है।गौरतलब है कि सोहेल खान और सीमा सजदेह की शादी लंबे समय तक चर्चा में रही थी। दोनों ने कई सालों तक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों अपने बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर निभा रहे हैं।

सीमा सजदेह इससे पहले भी अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। वहीं, सोहेल खान का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जहां फैंस उनके इस ईनदार कबूलनामे की सराहना कर रहे हैं।शो में दोनों की मुलाकात ने यह भी दिखाया कि रिश्ता खत्म होने के बाद भी आपसी सम्मान और समझ बनाए रखी जा सकती है। सोहेल और सीमा की बातचीत ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Share this story

Tags