Samachar Nama
×

शादी के बाद महीने में एक बार मिलते थे शोभिता-नागा चैतन्य, एक्ट्रेस ने बताया कैसी रही पहली मैरिड लाइफ
 

शादी के बाद महीने में एक बार मिलते थे शोभिता-नागा चैतन्य, एक्ट्रेस ने बताया कैसी रही पहली मैरिड लाइफ


एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने दिसंबर 2024 में शादी की थी। अब शादी के करीब दो साल बाद शोभिता ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी शादी किसी एक्टर से होगी। वहीं, दोनों के व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के कारण शादी के पहले साल में उन्हें एक-दूसरे के साथ काफी कम समय बिताने का मौका मिला।

शादी के बाद महीने में सिर्फ एक बार होती थी मुलाकात

वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में शोभिता ने बताया कि शादी के कुछ ही हफ्तों बाद वह दिसंबर 2024 में तमिलनाडु में शूटिंग के लिए चली गई थीं। वहां उनका शूटिंग शेड्यूल 150 से ज्यादा दिनों का था।ऐसे में शादी के पहले साल के दौरान शोभिता और नागा चैतन्य की मुलाकात काफी कम हो पाती थी। एक्ट्रेस के मुताबिक, कई बार दोनों महीने में सिर्फ एक बार ही मिल पाते थे।

कभी नहीं सोचा था एक्टर से होगी शादी

शोभिता ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी शादी किसी अभिनेता या अपने ही राज्य के किसी व्यक्ति से होगी। हालांकि, वह हमेशा से चाहती थीं कि उनकी शादी में उनके अपने कल्चर और परंपराओं की झलक देखने को मिले।उनके लिए शादी में अपनी संस्कृति को शामिल करना बचपन से ही एक सपना था, जो आखिरकार पूरा हुआ।

2024 में कपल ने की थी शादी

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा था। साल 2022 में दोनों की वेकेशन की कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हुई थीं।इसके बाद अगस्त 2024 में दोनों ने हैदराबाद में एक इंटिमेट सेरेमनी में सगाई कर अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया। फिर 4 दिसंबर 2024 को दोनों ने हैदराबाद स्थित अन्नपूर्णा स्टूडियो में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की।नागा चैतन्य इससे पहले अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से शादी कर चुके थे। दोनों ने 2021 में अलग होने का ऐलान किया था।

शोभिता के पास हैं ये अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो शोभिता धुलिपाला अब तमिल साइंस-फिक्शन ड्रामा 'वेट्टुवम' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन फिल्ममेकर पा. रंजीत कर रहे हैं।वहीं नागा चैतन्य अपनी अगली फिल्म 'वृषकर्मा' को लेकर चर्चा में हैं। कार्तिक दांडू के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को बीवीएसएन प्रसाद और सुकुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के इसी साल दिसंबर में रिलीज होने की उम्मीद है, हालांकि इसकी आधिकारिक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।
 

Share this story

Tags