Samachar Nama
×

श्रद्धा कपूर ने गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद, उकडीचे मोदक पर हार बैठीं दिल

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने सरल स्वभाव, मजेदार कैप्शन और सोशल मीडिया पर क्यूट कमेंट को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। अभिनेत्री ने बुधवार को गणपति उत्सव की झलकियां शेयर की, जहां वह पारंपरिक उकडीचे मोदक का लुत्फ उठाती और त्योहार के रंग में रंगी नजर आईं।

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने सरल स्वभाव, मजेदार कैप्शन और सोशल मीडिया पर क्यूट कमेंट को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। अभिनेत्री ने बुधवार को गणपति उत्सव की झलकियां शेयर की, जहां वह पारंपरिक उकडीचे मोदक का लुत्फ उठाती और त्योहार के रंग में रंगी नजर आईं।

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर गणपति सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में वह बालों में तौलिया लपेटे हुए स्वादिष्ट उकडीचे मोदक का मजा लेती दिखीं। इसके बाद उन्होंने भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते हुए एक तस्वीर शेयर की। तीसरी तस्वीर में श्रद्धा अपनी मौसी और जानी-मानी एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और तेजस्विनी कोल्हापुरे के साथ पोज देती नजर आईं। अन्य तस्वीरों में मोदक से भरे डिब्बे के साथ एक्ट्रेस को पॉप्सिकल खाते हुए देखा गया। श्रद्धा ने मजेदार कैप्शन लिखा, "मोदक चाहिए ??? नहीं मिलेगा।"

उकडीचे मोदक, महाराष्ट्र की एक प्रसिद्ध और पारंपरिक मिठाई है, जिसे विशेष रूप से गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणेश को भोग (नैवेद्य) लगाने के लिए बनाया जाता है। 'उकडीचे' का अर्थ है भाप में पकाया हुआ, क्योंकि इसका बाहरी आवरण उबले हुए या भाप से तैयार चावल के आटे से बनता है।

गणेश चतुर्थी 10 दिन का हिंदू त्योहार है, जो भगवान गणेश के जन्म का जश्न के रूप में मनाया जाता है, जिसमें घरों और सार्वजनिक पंडालों में मिट्टी की मूर्तियों की स्थापना की जाती है।

श्रद्धा की बात करें तो, वह लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित बायोग्राफिकल ड्रामा 'ईथा' में नजर आएंगी। यह फिल्म महान महाराष्ट्रीयन लावणी और कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है, जो एक मशहूर पारंपरिक लोक कलाकार थीं और जिन्हें तमाशा की महारानी के नाम से जाना जाता था।

फिल्म में श्रद्धा कपूर आर्टिस्ट विठाबाई के मुख्य रोल में हैं, उनके साथ रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी और सिद्धार्थ जाधव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि फिल्म 'ईथा' में श्रद्धा के किरदार की कहानी दिखाई गई है, जो पंढरपुर में साधारण शुरुआत से लेकर पारिवारिक मंडली की अगुवाई को दर्शाते हुए राष्ट्रीय सम्मान हासिल करने की यात्रा को दिखाती है। इस दौरान उनके जीवन में आए संघर्षों को भी दिखाया जाएगा।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story