Samachar Nama
×

 घायल पक्षी को देख परेशान हुई Shilpa Shetty की बेटी समिशा, तोतली आवाज में सुने गायत्री मंत्र

shilpa

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन अभिनेत्रियों के लिस्ट में आती हैं जो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। अब इसी बीच एक बार फिर से शिल्पा शेट्टी सुर्खियों में है। दरअसल बात ये है कि उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो अपनी बेटी समीशा के साथ गार्डन में नजर आ रही है। बात ये है कि शिल्पा शेट्टी के गार्डन में एक घायल पक्षी को देख अभिनेत्री की बेटी परेशान होती है।

Shilpa Shetty: सुपर डांसर चैप्टर 4 में ये अभिनेत्री करेंगी शिल्पा शेट्टी की रिप्लेस

इस दौरान शिल्पा शेट्टी की बेटी उस पक्षी के लिए प्रार्थना भी करती है। इस पूरे वाक्य को अभिनेत्री ने वीडियो में कैप्चर कर लिया और उसके बाद फैंस के साथ शेयर किया है। जिसमे देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी के घर के गार्डन में एक कौवा बैठा है, लेकिन वो उड़ नहीं पा रहा है।

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी का 9 साल के बेटा वियान कर रहा जिम में कमर तोड़ मेहनत, टाइगर श्रॉफ को मानते हैं गुरू

समिशा उस कौवे के ठीक होने के लिए प्रार्थना करती दिखाई देती और इसके बाद वो गायत्री मंत्र का उच्चारण भी करती है। इस दौरान समिशा का क्यूट अंदाज देखकर फैंस भी उसकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए है। आपको बता दें कि समिशा अभी 2 साल की नहीं हुई है लेकिन वो जिस तरह से अपनी मां के साथ गायत्री मंत्र पढ़ने की कोशिश कर रही है वो काबिले तारीफ है।

IPL में शर्मनाक हरकत कर चुके Shilpa Shetty के पति अब पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में घिरे

शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं। शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, बच्चों का दिल वाकई में बहुत साफ होता है। ये देखना बाकी काफी अच्छा है कि, हमेशा वो दया और संवेदना को महसूस कर पा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिल्पा शेट्टी की बेटी समिशा का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ था हमेशा सरोगेसी के जरिए पैदा हुई थी।

Shilpa Shetty’s daughter has turned 40 days old, shares an emotional post on Instagram

Share this story