Samachar Nama
×

Tejasswi Prakash के Shamita Shetty को आंटी कहने पर भड़की Shilpa Shetty, कहा कहीं से लगती है वो आंटी

Shilpa Shetty ने किराना बचत को नहीं क्यों कहा?

मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे का मशहूर विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 का ग्रैंड फिनाले हो चुका है। इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश अपने नाम कर चुकी है। बता दें कि, बिग बॉस सीजन 15 में फिनाले में टॉप फाइव कंटेस्टेंट में प्रतिक सहजपाल, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश शामिल थे। हालांकि इन सभी को मात देकर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस सीजन 15 की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।

Shilpa Shetty: इस खास अंदाज में शमिता शेट्टी ने दी बड़ी बहन​ शिल्पा शेट्टी को जन्मदिन की बधाई

अब इसी बीच आपको बता दें कि, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में अभिनेत्री शमिता शेट्टी की बहन और बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी पहुंची थी। शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी को स्पोर्ट करने पहुंची थी।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की, अभिनेत्री ने अपनी बहन शमिता को तेजस्वी प्रकाश से मिले आंटी कमेंट पर भी तब चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, अभी आपको क्या बोलूं मैं, इसके बारे में, कहीं से लगती है वो आंटी, आंटी कौन है अभी पता नहीं मुझे।

Shilpa Shetty: सुपर डांसर चैप्टर 4 में ये अभिनेत्री करेंगी शिल्पा शेट्टी की रिप्लेस

सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे आप देख सकते हैं कि, वो मीडिया से इस बारे में बात करती दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि, बिग बॉस ग्रैंड फिनाले में शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी भी पहुंची थी।

Shilpa Shetty welcoming back sister Shamita is all about sister love 

Share this story