Samachar Nama
×

शहनाज गिल ने 'शीशा' गाने पर बिखेरा अपनी अदाओं का जादू, टीम के साथ डांस वीडियो

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। पंजाबी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री और गायिका शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर जिंदगी के खास पलों की झलक शेयर करती रहती हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक खास वीडियो पोस्ट किया।
शहनाज गिल ने 'शीशा' गाने पर बिखेरा अपनी अदाओं का जादू, टीम के साथ डांस वीडियो

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। पंजाबी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री और गायिका शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर जिंदगी के खास पलों की झलक शेयर करती रहती हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक खास वीडियो पोस्ट किया।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में शहनाज सोशल मीडिया ट्रेंडिंग सॉन्ग 'शीशा' पर डांस कर रही हैं। अभिनेत्री गाने के बोल के साथ सटीक तालमेल बैठाते हुए मस्ती से अपनी टीम के साथ झूमती और थिरकती नजर आ रही हैं, जिसे दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं।

अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "मेरा दिल मेरा ही है। शहनाज गिल।"

बता दें सोशल मीडिया ट्रेंडिंग सॉन्ग 'शीशा' को मित्ता रोर और स्वरा वर्मा ने अपनी शानदार आवाज में गाया है, जबकि इसके लिरिक्स भी मित्ता रोर ने ही लिखे हैं। यह एक रोमांटिक गाना है, जो युवाओं के बीच सोशल मीडिया रील्स पर बहुत छाया हुआ है। पहले गाना का ऑडियो ही रिलीज किया गया था, लेकिन बाद में एमटीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 के चर्चित प्रतियोगी सौरव बेदी और निहारिका तिवारी पर गाने को फिल्माया गया था, जिसका वीडियो बाद में रिलीज किया गया था।

दरअसल, पुणे के इवेंट के दौरान सौरव ने गाने कुछ इस अंदाज में गाए थे कि सोशल मीडिया पर सभी को ये लगने लगा था कि ये गाने सौरभ ने ही गाए हैं। हालांकि, बाद में सौरव ने मित्ता रोर के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस को पूरी सच्चाई बताई। वहीं, सोशल मीडिया पर निहारिका और सौरव को काफी पसंद किया जा रहा था, जिसे देखते हुए दोनों गाने में नजर आए।

इसके अलावा, शीशा गाने को राजस्थानी शैली में भी रिलीज किया गया था, जिसे सोनू कंवर ने गाया है। इस गाने को भी दर्शकों की तरफ से काफी पसंद किया गया था।

शहनाज की बात करें, तो वे पिछली बार फिल्म 'इक्क कुड़ी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में शहनाज गिल ने डबल रोल (यंग दादी और वर्तमान समय की सिम्मी) निभाया था, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिला था।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story

Tags