बहन थी सुपरहिट, आज नही मिल रही इस अभिनेत्री को फिल्में, खूबसूरती ऐसी की नजर न हटे
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में है। आपको बता दें कि उनके पति राज कुंद्रा को बीते दिन मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद से वो सोशल मीडिया से कुछ दिनों तक दूर रहने के बाद अब फिर एक्टिव नजर आ रही हैं। इसमे कोई दो राय नहीं है कि, शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है। उन्होंने अपनी पहचान खुद अपने दम पर बनाई है।

लेकिन उनकी बहन शमिता शेट्टी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म मोहब्बतें से अपने करियर की शुरुआत करने के बावजूद भी वो फिल्मी दुनिया में बड़ा नाम हासिल नहीं कर पाई। शमिता शेट्टी को आप मोहब्बतें, जहर, फरेब जैसी फिल्मों में देख चुके है। इसके अलावा वो कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी है।
कैंसर से जूझ रही किरण राव को Anupam Kher ने इस अंदाज में दी शादी की सालगिरह की बधाई
समांथा अक्कीनेनी के चाहने वालों के लिए बुरी खबर, सुनकर लगने वाला है 440 वोल्ट का झटका
नशे के बिना एक पल नहीं टिक पाते थे ये बॉलीवुड कलाकार, निजात पाने के लिए पहुंचे थे रिहैब सेंटर

जिसमे खतरों के खिलाड़ी, करतब और बिग बॉस जैसे शामिल है। लेकिन इसके बावजूद भी शमिता शेट्टी अपनी जगह बनाने में सफल नहीं रही है। शमिता शेट्टी को हमेशा बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन के तौर पर ही जाना जाता है। इस बात का गम शमिता शेट्टी को हमेशा है। हालांकि वो अब खुद अपनी पहचान बनाना चाहती है।

शमिता शेट्टी चाहती हैं कि लोग उनको शिल्पा शेट्टी की बहन से नहीं बल्कि शमिता शेट्टी के नाम से जाने। बता दें कि शिल्पा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म बाजीगर से की थी। इसके बाद से अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने करियर में सफल मुकाम पर है।

इसके बाद शिल्पा ने बिजनेस मैन राज कुंद्रा के साथ शादी की थी और अभिनय करियर से दूरी बना ली थी। लेकिन वो ब्रांड एंबेसडर भी कई ब्रांड की रह चुकी है। जबकि उनकी बहन शमिता शेट्टी कुछ फिल्म में काम करने के बाद गायब हो गई। सिर्फ इतना ही नहीं शमिता शेट्टी ने अब तक शादी भी नहीं की है।

जबकि फिल्म इंडस्ट्री में उनको आए काफी समय हो गया है। इन दिनों शमिता शेट्टी को आप मशहूर शो बिग बॉस ओटीटी में देख रहे हैं। जिसमे उनका कनेक्शन इन दिनों अभिनेता राकेश बापट के साथ दिखाई दे रहा है। इन दोनों के अफेयर को लेकर भी खबरें शुरू हो चुकी हैं।


