Samachar Nama
×

Shah Rukh Khan: गणेश उत्सव में परिवार संग लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, बप्पा की आरती में हुए शामिल
 

Shah Rukh Khan: गणेश उत्सव में परिवार संग लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, बप्पा की आरती में हुए शामिल

गणेश उत्सव के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान नजर आईं। बप्पा के दर्शन करते हुए अभिनेता की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

शाहरुख खान ने गणपति बप्पा के चरणों में फूल अर्पित किए और पत्नी गौरी खान के साथ आरती में भी शामिल हुए। समाचार एजेंसी ANI की ओर से शेयर किए गए वीडियो में अभिनेता भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गौरी और सुहाना भी ट्रेडिशनल लुक में आईं नजर
लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान शाहरुख खान नीले रंग के कुर्ते में नजर आए। वहीं गौरी खान ने पीले रंग का सूट-सलवार पहना था। सुहाना खान ने बोतल ग्रीन रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। तीनों का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
इस मौके पर शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान और छोटे बेटे अबराम नजर नहीं आए। परिवार के साथ गणपति दर्शन की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद फैंस अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
मन्नत में भी गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों का जिक्र
शाहरुख खान के घर 'मन्नत' से जुड़ी एक पुरानी डॉक्यूमेंट्री में भी उनके घर में धार्मिक प्रतीकों की मौजूदगी दिखाई गई थी। 2005 में आई डॉक्यूमेंट्री 'द इनर एंड आउटर वर्ल्ड ऑफ शाहरुख खान' में घर के अंदर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ कुरान शरीफ रखे होने की तस्वीरें दिखाई गई थीं।

इसी वजह से शाहरुख खान को लेकर अक्सर उनकी धार्मिक विविधता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान की चर्चा होती रही है।
'किंग' में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार 2023 में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

अब अभिनेता फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। फिल्म को क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज किए जाने की जानकारी सामने आई है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Share this story

Tags