Samachar Nama
×

Series Trailer: 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर रिलीज, 6 गानों वाला साउंडट्रैक भी आया; 4 दिसंबर से होगी स्ट्रीमिंग

Series Trailer: 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर रिलीज, 6 गानों वाला साउंडट्रैक भी आया; 4 दिसंबर से होगी स्ट्रीमिंग

पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' इन दिनों काफी चर्चा में है। भारत में इस सीरीज को लेकर विवाद हो रहा है और इसे बैन करने की मांग भी उठ रही है। इसी बीच मेकर्स ने 24 नवंबर को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर के साथ सीरीज का ओरिजिनल साउंडट्रैक भी जारी किया गया है, जिसमें कुल 6 गाने शामिल हैं।

यह सीरीज दुनियाभर में 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। हालांकि, भारत में इसकी स्ट्रीमिंग को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

तीन पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियां दिखाएगा ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत एक खास संवाद से होती है- 'हर प्रेम कहानी, शुरू होने से पहले ही शुरू हो जाती है।' इसके बाद सिकंदर की कहानी सामने आती है, जिसका किरदार अहद रजा मीर ने निभाया है। सिकंदर रोम में रहने वाला पाकिस्तानी वकील है, जो जिंदगी के एक दर्दनाक अनुभव से उबरने की कोशिश कर रहा है।

उसकी जिंदगी में लिजा की एंट्री होती है, जिसका किरदार इकरा अजीज ने निभाया है। लिजा की जिंदगी भी अपने अतीत की उलझनों से घिरी हुई है। दोनों की मुलाकात के बाद कहानी में कई मोड़ आते हैं।

सीरीज में तीन पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियां दिखाई जाएंगी। ट्रेलर में हर किरदार की अपनी अलग कहानी और रिश्तों की जटिलताएं नजर आती हैं।

फवाद खान, माहिरा और हानिया आमिर भी आएंगे नजर

सीरीज में कई चर्चित पाकिस्तानी कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फवाद खान महमूद और सनम सईद विटोरिया का किरदार निभा रही हैं। वहीं, माहिरा खान राहत की भूमिका में नजर आएंगी। उनकी जोड़ी अहमद अली अकबर के साथ दिखाई देगी।

इसके अलावा हानिया आमिर कुलसूम के किरदार में हैं। सीरीज में हमजा अली अब्बासी, माया अली, अमिना शेख और ओबेर राणा जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

फरहत इश्तियाक के उपन्यास पर आधारित है सीरीज

'जो बचे हैं संग समेट लो' लेखक फरहत इश्तियाक के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। यह किताब साल 2013 में प्रकाशित हुई थी। इससे पहले 2009 में Khawateen Digest के एक शो में भी इस कहानी को दिखाया गया था।

सीरीज की प्रोड्यूसर मोमिना दुरैद हैं। इसकी शूटिंग पाकिस्तान, इटली और यूनाइटेड किंगडम में की गई है। अब ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों की नजरें इसकी 4 दिसंबर की ग्लोबल रिलीज पर टिकी हैं। भारत में इसकी रिलीज को लेकर मेकर्स की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Share this story

Tags