Samachar Nama
×

स्क्रीन राइटर रोहन शंकर को मोहित सूरी की नसीहत-'अशेर से टक्कर के लिए तैयार रहो'

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक मोहित सूरी अपनी बेहतरीन रोम-कोम फिल्मों को लेकर दर्शकों के दिलो में खास पहचान रखते हैं। निर्देशक ने गुरुवार को एक खास पोस्ट के जरिए अपने स्क्रीन राइटर को सचेत रहने की चेतावनी दी।

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक मोहित सूरी अपनी बेहतरीन रोम-कोम फिल्मों को लेकर दर्शकों के दिलो में खास पहचान रखते हैं। निर्देशक ने गुरुवार को एक खास पोस्ट के जरिए अपने स्क्रीन राइटर को सचेत रहने की चेतावनी दी।

निर्देशक मोहित सूरी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उनका डॉग अशेर लैपटॉप के सामने बैठकर पोज दे रहा है। मोहिता ने अपने स्क्रीन राइटर रोहन शंकर को सचेत करते हुए लिखा, "मुझे एक नया लिखने वाला साथी मिल गया!! मुझे लगता है सिर्फ वही है जो मेरे 4 बजे रात वाले लिखने के सेशन झेल सकता है। रोहन शंकर, अशेर से सावधान रहना। अब तुम्हें टक्कर देने वाला आ गया है।"

रोहन शंकर फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर लेखक हैं। उन्होंने अपने राइटिंग करियर की शुरुआत मराठी फिल्म लालबागची रानी (2016) से की थी। पिछले कुछ सालों में रोहन ने इंडस्ट्री के कई जाने-माने फिल्ममेकर्स के साथ काम किया है और एक अलग आवाज दी है जो एंटरटेनमेंट और दिल को छू लेने वाली कहानी को बैलेंस करती है।

मोहिता सूरी और रोहन शंकर ने फिल्म 'सैयारा' में साथ में काम किया था। मोहित सूरी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था, जबकि रोहन शंकर ने इस फिल्म के संवाद लिखे थे। फिल्म में अहान पांडे (कृष कपूर के रूप में) और अनीट पड्डा (वाणी बत्रा के रूप में) ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। यह दोनों नए कलाकारों की बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म थी।

फिल्म का संगीत और टाइटल ट्रैक काफी लोकप्रिय रहा था, जिसे दर्शकों और ग्लोबल म्यूजिक चार्ट्स पर भरपूर प्यार मिला। नए कलाकारों के होने के बावजूद इस भावनात्मक प्रेम कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और युवाओं के बीच इसे जबरदस्त लोकप्रियता मिली।

यह फिल्म एक जिद्दी और भावुक गायक (कृष) और एक जोशीली गीतकार/लेखिका (वाणी) की प्रेम कहानी पर आधारित है, जो जीवन के संघर्षों और एक गंभीर बीमारी (अल्जाइमर) के इर्द-गिर्द घूमती है। यह 2004 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ए मोमेंट टू रिमेंबर' से प्रेरित है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story