Samachar Nama
×

पहलगाम पहुंचीं सारा अली खान: स्थानीय गुज्जर-बकरवाल परिवार संग बिताया समय, फुटेज में देंखे अमरनाथ यात्रा की अटकलें तेज

पहलगाम पहुंचीं सारा अली खान: स्थानीय गुज्जर-बकरवाल परिवार संग बिताया समय, फुटेज में देंखे अमरनाथ यात्रा की अटकलें तेज

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पहलगाम में नजर आई हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। तस्वीरों के वायरल होने के साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि सारा अमरनाथ यात्रा के लिए कश्मीर पहुंची हैं। हालांकि, अभिनेत्री या उनकी टीम की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पहलगाम स्थित नूर मड हाउस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सारा अली खान की कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सारा स्थानीय गुज्जर-बकरवाल परिवार के साथ बेहद सादगी से समय बिताती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर तस्वीरें भी खिंचवाईं, जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव ने जीता दिल

सामने आई तस्वीरों में सारा अली खान का सहज और सरल अंदाज देखने को मिला। स्थानीय लोगों के साथ उनका आत्मीय व्यवहार सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। कई लोगों ने उनकी सादगी और स्थानीय संस्कृति के प्रति सम्मान की सराहना की है।

नूर मड हाउस ने जताया आभार

नूर मड हाउस ने तस्वीरें साझा करते हुए भावुक संदेश भी लिखा। पोस्ट के कैप्शन में कहा गया, "सारा अली खान का मेहमान नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात थी। उनकी सादगी, विनम्रता और अपनापन हमेशा याद रहेगा। नूर मड हाउस में उनका हमेशा स्वागत रहेगा।"गौरतलब है कि नूर मड हाउस अपनी पारंपरिक कश्मीरी मेहमाननवाजी और लकड़ी की आंच पर धीरे-धीरे तैयार किए जाने वाले स्थानीय व्यंजनों के लिए जाना जाता है।

अमरनाथ यात्रा को लेकर जारी हैं कयास

तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि सारा अली खान अमरनाथ यात्रा के सिलसिले में पहलगाम पहुंची हैं। हालांकि, फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए उनकी यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट नहीं है।

आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा करती रही हैं सारा

सारा अली खान पहले भी देश के कई धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर दन के लिए जाती रही हैं। केदारनाथ, महाकालेश्वर, कामाख्या और अन्य प्रमुख मंदिरों की उनकी यात्राएं पहले भी चर्चा में रही हैं। ऐसे में कश्मीर दौरे को लेकर भी लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।फिलहाल सारा अली खान की पहलगाम यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके प्रशंसक उनकी सादगी और स्थानीय लोगों के साथ आत्मीय व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जबकि अमरनाथ यात्रा से जुड़े कयासों पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है

Share this story

Tags