Samachar Nama
×

संजय गुप्ता के निधन पर रोहित बोस और सिकंदर खेर ने जताया शोक, रोहित बोस बोले-जीवन के एक अध्याय का अंत

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन के बाद अभिनेता रोहित बोस और अभिनेता सिकंदर खेर ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दोनों अभिनेताओं ने कहना है कि उनके करियर की शुरुआत में संजय गुप्ता का बड़ा योगदान रहा है और उनका जाना निजी क्षति जैसा है।

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन के बाद अभिनेता रोहित बोस और अभिनेता सिकंदर खेर ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दोनों अभिनेताओं ने कहना है कि उनके करियर की शुरुआत में संजय गुप्ता का बड़ा योगदान रहा है और उनका जाना निजी क्षति जैसा है।

अभिनेता सिंकदर खेर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फिल्ममेकर संजय गुप्ता को याद किया और श्रद्धांजलि दी। सिंकदर ने लिखा, "संजय गुप्ता ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने मुझे फिल्मों में ब्रेक दिया। इस लाइन का सबसे दुखद पहलू 'था' शब्द है। वह एक बेहतरीन प्रोड्यूसर और बेहद जुनूनी डायरेक्टर थे। मुझ पर उनका भरोसा ही मेरा आत्मविश्वास बना, यही उनकी एनर्जी थी। सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि अपनी पूरी टीम के लिए भी।"

सिकंदर खेर ने संजय गुप्ता को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी बहुत कमी खलेगी। उन्होंने संजय गुप्ता की पत्नी अनु और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भी व्यक्त कीं। उन्होंने आगे लिखा, "हर चीज के लिए शुक्रिया। उनकी बहुत कमी खलेगी। अनु और उनके परिवार के लिए मेरी प्रार्थनाएं। संजय, आप शांति से आराम करें।"

टेलीविजन अभिनेता रोहित बोस ने फिल्ममेकर के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि संजय गुप्ता का अचानक निधन उनके जीवन के एक बड़े अध्याय का अंत है। रोहित बोस ने संजय गुप्ता के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने डायरेक्टर के साथ बिताए अच्छे पलों को याद किया। अभिनेता रोहित बोस ने लिखा, "आज मैंने एक इंसान को नहीं खोया बल्कि मैंने अपना दोस्त, भाई, क्राइम पार्टनर, गुरु सब कुछ खो दिया। आज मेरे जीवन के एक बड़े अध्याय का अंत हो गया। एक ऐसा अध्याय जिसे हम हर बार मिलने पर याद किया करते थे।"

उन्होंने लिखा, "अब मैं किससे शिकायत करूंगा? मुझे फोन करके कौन कहेगा कि अपने सबसे बुरे वक्त में भी डेट्स ब्लॉक कर ले? टेबल पर खड़े होकर कौन मुझे तब तक खिलाएगा जब तक मैं और खा न सकूं, सिनेमा पर इतने जुनून के साथ कौन चर्चा करेगा जो सिर्फ तुम्हारे पास था, रात 11 बजे इमोशनल मैसेज भेजकर कौन कहेगा कि सब ठीक है और हम जल्द ही फिर से इतिहास रचेंगे। गुप्स, यह ठीक नहीं है, बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आरआईपी मेरे भाई। मुझे यकीन है कि तुम जहां भी हो, वहां भी खुशियां बिखेर रहे होगे।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story