Samachar Nama
×

सलमान खान की ‘द अलायंस’ में धमाकेदार एंट्री, भाई सोहेल को देखकर हुए इमोशनल; वीडियो में देंखे गले लगाकर पूछा- ‘क्या भाई?’

सलमान खान की ‘द अलायंस’ में धमाकेदार एंट्री, भाई सोहेल को देखकर हुए इमोशनल; वीडियो में देंखे गले लगाकर पूछा- ‘क्या भाई?’

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द अलायंस’ के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को बड़ा सरप्राइज देखने को मिलेगा। शो के नए प्रोमो में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की घर में एंट्री दिखाई गई है। सलमान के अचानक पहुंचने से कंटेस्टेंट्स खुशी और हैरानी से भर गए।प्रोमो में सलमान खान स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने डेनिम शर्ट, चारकोल ट्राउजर और काउबॉय हैट पहनी हुई है। जैसे ही सलमान शो के घर में एंट्री करते हैं, सभी कंटेस्टेंट्स उन्हें देखकर चौंक जाते हैं।

सलमान खान की एंट्री पर सबसे ज्यादा रिएक्शन उनके भाई सोहेल खान का देखने को मिला। सोहेल पहले हैरान नजर आए, लेकिन कुछ ही पल में उनके चेहरे पर खुशी आ गई। इसके बाद वह तुरंत सलमान के पास पहुंचे और उन्हें गले लगा लिया। सलमान ने भी भाई को गले लगाते हुए मुस्कुराकर कहा, “क्या भाई?”

प्रोमो के मुताबिक, सलमान खान की यह एंट्री उस समय हुई, जब सोहेल खान शो में काफी भावुक दौर से गुजर रहे थे। पूर्व पत्नी सीमा सचदेह के शो से बाहर होने और ग्रोइन में चोट लगने के बाद सोहेल खुद को काफी अकेला महसूस कर रहे थे।

हाल ही के एपिसोड में सोहेल खान ने खुद को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया था। उन्होंने कहा था कि चोट की वजह से वह टास्क में अपना पूरा योगदान नहीं दे पा रहे हैं। वहीं, दूसरे कंटेस्टेंट्स चोट के बावजूद लगातार मुकाबला कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें लगा कि वह शो की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं।

सलमान खान की मौजूदगी से शो में नया ट्विस्ट आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि सलमान सोहेल का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कंटेस्टेंट्स से भी बातचीत करेंगे।‘द अलायंस’ में सलमान खान की एंट्री वाला स्पेशल एपिसोड रविवार को प्रीमियर होने की उम्मीद है। सलमान के फैंस के लिए यह एपिसोड खास होने वाला है, क्योंकि लंबे समय बाद उन्हें भाई सोहेल के साथ एक खास पल साझा करते हुए देखा जाएगा।

Share this story

Tags