Samachar Nama
×

बिग बॉस 20 के सेट पर सलमान खान का रौद्र अंदाज, पैप्स पर भड़के एक्टर; काऊबॉय लुक ने खींचा ध्यान
 

बिग बॉस 20 के सेट पर सलमान खान का रौद्र अंदाज, पैप्स पर भड़के एक्टर; काऊबॉय लुक ने खींचा ध्यान

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले सलमान खान ने शूटिंग शुरू कर दी है। इसी बीच सेट से सुपरस्टार की पहली झलक और कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में सलमान खान अपने दबंग अंदाज के साथ-साथ पैप्स पर नाराज होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
पैप्स की बात पर नाराज हुए सलमान
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ के स्टेज पर एंट्री करते नजर आते हैं। इसी दौरान वहां मौजूद पैप्स उन्हें आवाज लगाते हैं और कैमरे के सामने पोज देने के लिए कहते हैं। पैप्स की इस हरकत पर सलमान अचानक नाराज हो जाते हैं।
वीडियो में सलमान को कहते हुए सुना जा सकता है, “पापा ये तेरा काम नहीं है। तू ये नहीं बताएगा। कैमरा के सामने आने की कोई जरूरत नहीं है।” इस दौरान एक्टर काफी गुस्से में नजर आते हैं और अपने गुस्से को कंट्रोल करते हुए दिखाई देते हैं।
हालांकि, सलमान खान आखिर किस बात को लेकर इतने नाराज हुए, इसकी पूरी वजह अभी सामने नहीं आई है। ऐसे में वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।


काऊबॉय हैट में दिखा सलमान का स्वैग
वहीं, ‘बिग बॉस 20’ के सेट से सामने आई सलमान खान की तस्वीरों और वीडियोज में उनका शानदार लुक भी चर्चा में है। ग्रैंड फिनाले के शूट के दौरान सलमान काऊबॉय हैट पहने नजर आए।
जीन्स और टी-शर्ट के साथ काऊबॉय हैट में सलमान का लुक काफी स्टाइलिश और दबंग नजर आ रहा है। फैंस को उनका यह नया अवतार काफी पसंद आ रहा है। शो के मंच पर सलमान का स्वैग एक बार फिर देखने को मिलने वाला है।
बिग बॉस 20 में होंगे कई बड़े ट्विस्ट
इस बार ‘बिग बॉस 20’ को पहले से ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए मेकर्स ने कई नए ट्विस्ट शामिल किए हैं। हाल ही में घर के अंदर की तस्वीरें और वीडियोज सामने आए थे, जिनमें कई सीक्रेट्स की झलक देखने को मिली।
घर में ‘20 नंबर रूम’ बनाया गया है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि इसमें कई सरप्राइज छिपे होंगे। इसके अलावा घर के अंदर भी एक सीक्रेट रखा गया है, जिसका खुलासा शो के एपिसोड में ही होने की उम्मीद है।
इस बार बिग बॉस के घर का डिजाइन भी काफी अलग रखा गया है। घर को एडवेंचर थीम के हिसाब से तैयार किया गया है, जो पिछले सीजन के मुकाबले बिल्कुल नया अनुभव देने वाला है।
कंटेस्टेंट्स को मिलेगी ‘डबल लाइफ’
‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट्स के लिए एक खास ट्विस्ट भी रखा गया है। शो में उन्हें ‘डबल लाइफ’ मिलने वाली है। इसके अलावा ‘वरदान’ जैसे ट्विस्ट भी गेम को और मुश्किल बना सकते हैं। ऐसे में इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला पहले से ज्यादा दिलचस्प होने की उम्मीद है।
6 सितंबर से शुरू होगा शो
सलमान खान का ‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर को ग्रैंड प्रीमियर के साथ शुरू होने जा रहा है। शो को जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देखा जा सकेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रैंड प्रीमियर में 17 कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली है।
वहीं, कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं। रिपोर्ट्स में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के भी शो में शामिल होने की खबर सामने आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर में कौन-कौन से चेहरे एंट्री लेते हैं और सलमान खान का नया सीजन दर्शकों के लिए कितना बड़ा सरप्राइज लेकर आता है।
 

Share this story

Tags