Samachar Nama
×

'द अलायंस' में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री: भाई सोहेल को लगाया गले, प्रोमो देख फैंस हुए एक्साइटेड

'द अलायंस' में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री: भाई सोहेल को लगाया गले, प्रोमो देख फैंस हुए एक्साइटेड

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द अलायंस' में नजर आने वाले हैं। शो के आगामी एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान की शानदार एंट्री दिखाई गई है। उनके आते ही 'अलायंस' हाउस का माहौल पूरी तरह बदल जाता है और सभी कंटेस्टेंट्स खुशी और उत्साह से भर उठते हैं।सबसे भावुक पल तब देखने को मिलता है, जब सलमान के छोटे भाई सोहेल खान उन्हें अचानक अपने सामने देखते हैं। उनके चेहरे पर पहले हैरानी और फिर खुशी साफ नजर आती है।

सलमान को देखते ही भावुक हुए सोहेल

प्रोमो में सलमान खान डेनिम शर्ट, चारकोल ट्राउजर और काउबॉय हैट में स्टाइलिश अंदाज में 'अलायंस' हाउस में प्रवेश करते दिखाई देते हैं। जैसे ही वह अंदर आते हैं, सभी कंटेस्टेंट्स उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं।सोहेल खान अपने भाई को देखते ही भावुक हो जाते हैं और तुरंत उन्हें गले लगाने के लिए आगे बढ़ते हैं। सलमान भी मुस्कुराते हुए उन्हें गले लगाते हैं और मजाकिया अंदाज में पूछते हैं, "क्या भाई?" यह पल प्रोमो का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया है।

मुश्किल दौर से गुजर रहे थे सोहेल

प्रोमो के मुताबिक, सलमान खान की एंट्री ऐसे समय हुई, जब सोहेल खान भावनात्मक रूप से काफी परेशान थे।हाल ही में उनकी पूर्व पत्नी सीमा सचदेह शो से बाहर हो गई थीं। इसके अलावा सोहेल ग्रोइन इंजरी से भी जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह टास्क में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे।

खुद को किया था एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट

हाल के एपिसोड में सोहेल खान ने खुद को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट कर दिया था। उन्होंने कहा कि चोट के कारण वह टीम के लिए अपेक्षित योगदान नहीं दे सके, जबकि दूसरे कंटेस्टेंट चोटिल होने के बावजूद पूरा प्रयास कर रहे थे।सोहेल ने माना कि उन्हें लगा कि वह अपनी टीम और दर्शकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए, इसलिए उन्होंने खुद को एलिनेशन के लिए आगे किया।

आज प्रसारित हो सकता है एपिसोड

प्रोमो के अनुसार, सलमान खान की 'अलायंस' हाउस में एंट्री वाला एपिसोड रविवार को प्रीमियर होने की संभावना है। भाई-भाई की यह भावुक मुलाकात और सलमान की मौजूदगी शो में नया उत्साह लेकर आने वाली है।प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी उत्साहित हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि सलमान खान की एंट्री न केवल सोहेल का हौसला बढ़ाएगी, बल्कि शो में भी कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे।

Share this story

Tags