Samachar Nama
×

सलमान खान का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, वीडियो में जाने शर्टलेस तस्वीरों के साथ लिखा- ‘जो डर गया समझो मर गया’; स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर भी कर चुके हैं समर्थन

सलमान खान का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, वीडियो में जाने शर्टलेस तस्वीरों के साथ लिखा- ‘जो डर गया समझो मर गया’; स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर भी कर चुके हैं समर्थन

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। सलमान ने देर रात इंस्टाग्राम पर दो शर्टलेस तस्वीरें शेयर कीं, जिसके साथ लिखा उनका कैप्शन अब तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों में इस पोस्ट को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।सलमान खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वह जिम की हैं। इनमें वह जिम इक्विपमेंट के पास खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में सलमान शर्टलेस हैं और उनके सिर पर तौलिया रखा हुआ है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “सलमान खान डर गया... हम्म्म, जो डर गया समझो मर गया।”

पोस्ट पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया

सलमान खान की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ ही घंटों में पोस्ट को 1.3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस उनके इस अंदाज को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।हालांकि सलमान ने इस पोस्ट में किसी खास मुद्दे या व्यक्ति का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके फैंस इसे उनके दबंग अंदाज से जोड़कर देख रहे हैं।

स्टूडेंट प्रोटेस्ट के समर्थन को लेकर चर्चा में हैं सलमान

सलमान खान इन दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने छात्रों के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था और आंदोलन के हिंसक रूप लेने पर दुख जताया था।सलमान ने अपने पोस्ट में लिखा था कि यह आंदोलन शुरुआत में बेहद शांतिपूर्ण था। उन्होंने कहा कि इसे हिंसक रूप लेते देखना दुखद है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना भी जाहिर की थी।

‘पेपर लीक एक गंभीर मुद्दा है’

सलमान खान ने NEET पेपर लीक विवाद को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि पेपर लीक एक बेहद गंभीर मुद्दा है और छात्रों का बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग के लिए एकजुट होना सकारात्मक बात है।उन्होंने छात्रों के माता-पिता के समर्थन की भी सराहना की थी। सलमान के मुताबिक, युवाओं की आवाज को सुना जाना चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाने जरूरी हैं।

सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा

सलमान खान का यह नया पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब छात्र आंदोलन, पेपर लीक विवाद और शिक्षा व्यवस्था को लेकर देशभर में चर्चा चल रही है। हालांकि, अभिनेता ने अपनी ताजा पोस्ट में किसी विवाद या आंदोलन का सीधा जिक्र नहीं किया है।सलमान खान अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस का ध्यान आकर्षित करते रहते हैं। उनका दबंग अंदाज और अलग शैली उनके प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस बार भी उनकी शर्टलेस तस्वीरों और रहस्यमयी कैप्शन ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

Share this story

Tags