सलमान खान ने दोस्त के नए कैफे का वीडियो किया शेयर, वीडियो में सृष्टि से बोले- ‘हाइजीन मेंटेन रखना, वरना HIM को भेज दूंगा’; आखिर किसकी ओर इशारा?
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी दोस्त सृष्टि साहनी के मुंबई के बांद्रा में खुले नए कैफे ‘द टक शॉप एट सेवियोज’ का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करने के साथ सलमान ने सृष्टि को कैफे की कॉफी और क्वालिटी के साथ-साथ हाइजीन को लेकर भी मजाकिया अंदाज में चेतावनी दी।
‘कॉफी रिफिल करना प्लीज, कीमत मत बढ़ाना’
सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैफे का वीडियो शेयर करते हुए सृष्टि के लिए लिखा, “सृष्टि मेरी कॉफी रिफिल करना प्लीज। कीमत मत बढ़ाना, क्वालिटी मेंटेन करना।”इसके बाद उन्होंने कैफे की साफ-सफाई को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा कि हाइजीन का खास ध्यान रखा जाए।
‘वरना मैं HIM को भेज दूंगा’
सलमान ने आगे लिखा, “हाइजीन मेंटेन रखना, वरना मैं HIM को भेज दूंगा और काम हो जाएगा, बहन।”सलमान ने अपने मैसेज में किसी का नाम नहीं लिया। हालांकि, उनके ‘HIM’ कहने को महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की ओर इशारा माना जा रहा है। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी और हाइजीन को लेकर कार्रवाई तेज है।
सलमान ने अपने फेमस कैचफ्रेज का भी किया ट्विस्ट
सलमान खान ने अपने मशहूर कैचफ्रेज ‘इट्स डन, ब्रो’ को भी इस बार अलग अंदाज में इस्तेमाल किया। उन्होंने दोस्त को भेजे अपने मैसेज के आखिर में लिखा- ‘इट्स डन, सिस।’सलमान का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ उन्होंने दोस्त के नए कैफे को प्रमोट किया, वहीं दूसरी ओर अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में उसे क्वालिटी और हाइजीन बनाए रखने की सलाह भी दे दी।

