Samachar Nama
×

Bigg Boss 20 के सेट पर पैपराजी पर भड़के सलमान खान, वीडियो में बोले- 'बाबा ये तेरा काम नहीं है'

Bigg Boss 20 के सेट पर पैपराजी पर भड़के सलमान खान, वीडियो में बोले- 'बाबा ये तेरा काम नहीं है'

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर पैपराजी पर नाराज होते नजर आए हैं। बिग बॉस 20 के सेट पर शूटिंग के लिए पहुंचे सलमान खान ने फोटो लेने पहुंचे फोटोग्राफर्स को सरेआम फटकार लगा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान पैपराजी की एक बात पर नाराज होते दिखाई दे रहे हैं।

पोज देने के दौरान पैपराजी की बात पर भड़के सलमान

जानकारी के मुताबिक, सलमान खान बिग बॉस 20 के मंच पर शूटिंग के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने टी-शर्ट, जींस और काऊबॉय हैट पहना हुआ था। सेट पर मौजूद पैपराजी सलमान की तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। सलमान कैमरे के सामने पोज दे रहे थे, तभी एक फोटोग्राफर ने उन्हें आवाज लगाते हुए कहा- "बाबा, बाबा..." और पोज देने की मांग की। यह सुनते ही सलमान का मूड बदल गया और उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- "बाबा? ये तेरा काम नहीं है। मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है।"सलमान की इस प्रतिक्रिया के बाद वहां मौजूद लोग भी कुछ देर के लिए शांत हो गए।

बार-बार फोटो लेने पर बढ़ी नाराजगी

बताया जा रहा है कि इस घटना के कुछ समय बाद पैपराजी दोबारा सलमान की तस्वीरें लेने के लिए उत्साहित नजर आए। लगातार कैमरे क्लिक किए जाने से सलमान के चेहरे पर गुस्सा दिखाई दिया।सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को लेकर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग सलमान के गुस्से को सही बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे अभिनेता के बदले हुए व्यवहार से जोड़कर देख रहे हैं।

पैपराजी पर नाराजगी की चौथी घटना

सलमान खान पिछले कुछ समय से पैपराजी के व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर करते रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने फोटोग्राफर्स को फटकार लगाई हो। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में यह ऐसी चौथी घटना है, जब सलमान पैपराजी पर नाराज हुए हैं।सलमान अक्सर अपनी निजी सीमाओं और शूटिंग के दौरान अनुशासन बनाए रखने को लेकर स्पष्ट राय रखते हैं।

6 सितंबर से शुरू होगा Bigg Boss 20

सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 20 की शूटिंग में व्यस्त हैं। शो का प्रीमियर 6 सितंबर से होने जा रहा है। शो के नए सीजन को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।इससे पहले बिग बॉस 20 के घर का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आएंगे।बिग बॉस के नए सीजन के शुरू होने से पहले सलमान का यह वीडियो चर्चा में आ गया है। अब देखना होगा कि शो के प्रीमियर के बाद दर्शकों को इस सीजन में क्या नया देखने को मिलता है।

Share this story

Tags