RIP Puneeth Rajkumar निधन के बाद भी फैंस का दिल जीत गए पुनीत राजकुमार, जाते जाते किया नेत्रदान
मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। 29 अक्टूबर को उनका अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से महज 46 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता के निधन से ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनके लाखों करोड़ों चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है। किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। पुनीत राजकुमार अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते थे।

खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, जिम मे एक्सरसाइज करने के दौरान उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका तुरंत इलाज शुरू कर दिया था। उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे लेकिन हर संभव प्रयास असफल रहा। बता दें कि, पुनीत राजकुमार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे, उन्होंने अपने फैंस के लिए कई यादगार फिल्में भी दी है। जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेता पुनीत राजकुमार ने अपने पिता की तरह अपनी आंखें दान कर दी।

मशहूर अभिनेता डॉक्टर राजकुमार ने साल 1994 में अपने पूरे परिवार की आंखें दान करवाने का फैसला किया था। अभिनेता चेतन कुमार ने एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने बताया कि, डॉक्टरों की एक टीम में पुनीत राजकुमार के निधन के 6 घंटे के भीतर उनका ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि, अभिनेता के निधन के 6 घंटे के अंदर उनकी आंखें निकालने के लिए डॉक्टरों का एक समूह आया था।

जैसे डॉक्टर राजकुमार ने नेत्रदान किए थे वैसे अप्पू भी नेत्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, लोगों को इससे प्रेरित होना चाहिए और नेत्रदान करना चाहिए। पुनीत राजकुमार दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता थे। उनके पिता राजकुमार भी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे, उन्हें कन्नड़ सिनेमा का आइकन कहा जाता है।


