Samachar Nama
×

रजा मुराद ने नाना पाटेकर को दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा-दिल के बादशाह और तबीयत के फकीर थे

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता रजा मुराद ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ, में उनके व्यक्तित्व की जमकर सराहना की। उन्होंने बताया कि वे हर साल गणपति पर नाना पाटेकर के घर जाते थे लेकिन इस साल जाना संभव नहीं हो पाया।

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता रजा मुराद ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ, में उनके व्यक्तित्व की जमकर सराहना की। उन्होंने बताया कि वे हर साल गणपति पर नाना पाटेकर के घर जाते थे लेकिन इस साल जाना संभव नहीं हो पाया।

अभिनेता रजा मुराद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें नाना पाटेकर को याद करते हुए कहा, "आज का दिन बेहद दुखद है क्योंकि नाना पाटेकर हमें छोड़कर चले गए। वे कैमरे के सामने और पीछे शेर थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी शेरों की तरह जी और उनकी जुबान कई बार सख्त हो जाती थी लेकिन दिल बहुत नरम था। वे अपनी आय की 90 प्रतिशत रकम जरूरतमंदों की मदद में लगा देते थे। वे दिल का बादशाह और तबीयत के फकीर थे।"

अभिनेता ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि नाना पाटेकर का जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा, "ये हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान है, जो कभी पूरी नहीं हो पाएगा। अब इंसान यहीं मजबूर हो जाता है। उन्होंने अपने हिसाब से जिंदगी जी। अपने हिसाब से काम करते थे और वो कभी पैसे के लोभी नहीं रहे। कई लोग करोड़ों रुपए लेकर उनके पास जाते थे लेकिन अगर उन्हें स्क्रिप्ट अच्छी नहीं लगी, तो वे काम करने से मना कर देते थे और कभी भी अपने लिए नहीं कमाते थे।"

उन्होंने कहा, "पजामा-कुर्ता पहनते थे और छोटे से घर में रहते थे। चाहते तो बड़ी बिल्डिंग या बंगला बना लेते लेकिन दिल से सच्चे थे। उन्हें इतनी शोहरत, इज्जत और दौलत मिली लेकिन कभी इसका उन पर गलत असर नहीं पड़ा। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। मैं हर गणपति पर बप्पा के दर्शन करने के लिए उनके घर जाता था। इस बारे इसलिए नहीं जा पाया क्योंकि उन्होंने बप्पा की मूर्ति पुणे में रखी थी लेकिन फोन पर बात होती थी। वे सदा हमारे दिलों में रहेंगे।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story