Samachar Nama
×

रवि किशन के मीम्स पर वीडियो बनाकर ट्रेंड में शामिल हुए शेखर सुमन, लिखा-'मनी फॉलो माई ब्रदर'

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने द्वारा दिए गए पुराने बयानों, इंटरव्यू और एक्सप्रेशन्स को लेकर काफी मीम सेंसेशन बने हुए हैं। ऐसा ही उनका ऑडियो 'मनी फॉलो माई ब्रदर' काफी वायरल हो रहा है, जिस पर अभिनेता शेखर सुमन वीडियो बनाकर ट्रेंड में शामिल हो गए।

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने द्वारा दिए गए पुराने बयानों, इंटरव्यू और एक्सप्रेशन्स को लेकर काफी मीम सेंसेशन बने हुए हैं। ऐसा ही उनका ऑडियो 'मनी फॉलो माई ब्रदर' काफी वायरल हो रहा है, जिस पर अभिनेता शेखर सुमन वीडियो बनाकर ट्रेंड में शामिल हो गए।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे रवि किशन के पुराने इंटरव्यू के ऑडियो 'मनी फॉलो माई ब्रदर-नाम या दाम नाम' पर लिपसिंक कर रहे हैं। रवि किशन के इस वायरल ऑडियो पर शेखर सुमन मजेदार अंदाज और शानदार एक्सप्रेशन के साथ लिपसिंक करते नजर आ रहे हैं। उनके एक्सप्रेशन देखकर ऐसा एहसास होता है कि वे ही इसे बोल रहे हैं।

अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "'मनी फॉलो माई ब्रदर'। 'मनी फॉलोसस'। नया एपिसोड शाम 6.18 बजे आएगा।"

शेखर सुमन की इस पोस्ट को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। कई यूजर्स रवि किशन के इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दे रह हैं। साथ ही, शेखर कैप्शन पढ़कर फैंल कयास लगा रहे हैं कि उनके चर्चित टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के आगामी एपिसोड में रवि किशन हो सकते हैं।

बता दें कि रवि किशन का 'मनी फॉलो माई ब्रदर' बयान सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम रील्स और मीम्स) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पहचान (नाम) बनाम पैसे (दाम) की बात करते हुए कहते हैं कि पैसा पहचान के पीछे-पीछे दौड़कर आता है।

रवि किशन के इस वीडियो को इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर युवा इस कोट का उपयोग करके मजेदार, प्रेरणादायक और व्यंग्यात्मक रील्स बना रहे हैं। इस ट्रेंड के साथ-साथ रवि किशन के पुराने वायरल वीडियो जैसे 'जल्दी द लेट' और उनके अनोखे अंदाज भी फिर से चर्चा में आ गए हैं। साथ ही, उनके गाने के अंदाज और वीडियोज भी मीम्स का हिस्सा बनने से पीछे नहीं रह रहे हैं।

शेखर सुमन का नया और चर्चित टॉक शो 'शेखर टुनाइट' मई 2026 में लॉन्च हुआ था, जो उनके लोकप्रिय 90 के दशक के कल्ट शो 'मूवर्स एंड शेकर्स' का डिजिटल अवतार है। यह शो उनके आधिकारिक शेखर सुमन यूट्यूब पर प्रसारित होता है, जिसमें राजनीतिक कटाक्ष, हास्य और मशहूर हस्तियों के साथ खुली बातचीत शामिल है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story