Samachar Nama
×

रसिका दुग्गल की फिल्म 'लिटिल थॉमस' का ट्रेलर रिलीज, अभिनेता बोले-बच्चों के साथ काम करना होता है मुश्किल

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। रसिका दुग्गल और गुलशन देवैया की फिल्म 'लिटिल थॉमस' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 1990 के दशक के गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक वार्म, फनी और नॉस्टैल्जिक कहानी है।

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। रसिका दुग्गल और गुलशन देवैया की फिल्म 'लिटिल थॉमस' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 1990 के दशक के गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक वार्म, फनी और नॉस्टैल्जिक कहानी है।

यह फिल्म 90 के दशक के गोवा की पृष्ठभूमि पर बनी एक पारिवारिक और हास्य से भरपूर ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सात साल के बच्चे थॉमस (हृदांश पारेख) की एक मासूम इच्छा दिखाई गई है, जो एक छोटा भाई पाना चाहता है। इस चक्कर में वह अपने माता-पिता (रसिका दुग्गल और गुलशन देवैया) को करीब लाने के लिए अजीब और मजेदार हरकतें करता है, जिससे घर में हास्यप्रद स्थितियां पैदा होती हैं।

फिल्म का निर्देशन कौशल ओझा ने किया है और इसे अनुराग कश्यप द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म का पहला गाना 'दो गुना जिंदगी' पहले ही रिलीज किया जा चुका है जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता गुलशन देवैया ने बताया कि उन्हें बच्चों के साथ काम करने में मजा नहीं आता है।

उन्होंने कहा, "बच्चों के साथ काम करना कई बार मुश्किल हो जाता है, क्योंकि उनका माहौल बहुत शोर-शराबे वाला होता है। बच्चे धूल-मिट्टी में रहते हैं और उनमें से कई को प्रोफेशनल होने का मतलब समझ नहीं आता, इसलिए यह काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मैंने छोटे बच्चों के साथ भी काम किया है। उनके मिजाज के हिसाब से हमें एडजस्ट करना पड़ता है। कई बार आप पूरी तरह तैयार होते हैं, शॉट रेडी होता है और आप जल्दी से काम खत्म करना चाहते हैं, लेकिन उनके लिए इंतजार करना पड़ता है।

अभिनेता ने बाल कलाकार हृदांश पारेख की तारीफ की। उन्होंने कहा, हमें हृदांश पारेख के साथ ऐसी कोई परेशानी नहीं हुई, क्योंकि वह बहुत क्यूट है। सबसे पहली चीज जो आपका ध्यान खींचती है, वह हैं उसके खूबसूरत घुंघराले बाल और उसका लुक।"

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story