Samachar Nama
×

न्यूली मैरिड लुक में नजर आए Ranveer और Alia Bhatt, आखिर क्या है तेजी से वायरल हो रहे लुक का राज ? 

न्यूली मैरिड लुक में नजर आए Ranveer और Alia Bhatt, आखिर क्या है तेजी से वायरल हो रहे लुक का राज ? 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की शानदार जोड़ी पिछले साल 2023 में करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थी। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस के बीच काफी पॉपुलर थी. फिल्म में इन दोनों ने रॉकी रंधावा और रानी चटर्जी का किरदार निभाया था. फिल्म के सुपरहिट होने के बाद फैंस लगातार इन दोनों के दोबारा साथ आने का इंतजार कर रहे हैं, जो शायद पूरा हो चुका है।


जी हां, हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट नजर आ रही हैं और दोनों नवविवाहित जोड़े की भूमिका में नजर आ रहे हैं. वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. साथ ही फैंस ये भी कयास लगा रहे हैं कि ये दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ आ रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. दरअसल, दोनों एक विज्ञापन में साथ नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो रणवीर ने शेयर किया है। यह विज्ञापन मेक माई ट्रिप का है। वीडियो में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।

,
एक बार फिर साथ दिखे रणवीर-आलिया!

शेयर किए गए वीडियो में आलिया और रणवीर शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं और एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद दोनों एक दूसरे से अपने पहले सफर के बारे में बात करते नजर आते हैं. जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, दर्शकों को एहसास होता है कि जिस 'पहले' के बारे में बात की जा रही है वह उन दोनों की पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा है। इसके बाद वे अपनी फ्लाइट और होटल बुकिंग के लिए मेक माई ट्रिप का इस्तेमाल करते हैं। वीडियो में दोनों को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

,
आलिया-रणवीर का वर्क फ्रंट

वहीं, अगर दोनों के प्रोफेशनल वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट ने अपनी अगली फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आएंगे। वहीं, अगर हम रणवीर सिंह के काम के बारे में बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे, जिसमें वह एक बार फिर 'सिंबा' के किरदार में नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

Share this story

Tags