Samachar Nama
×

फिल्म 'किंग' के सेट से रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन का लुक लीक, फोटो देख फैंस हुए हैरान

फिल्म 'किंग' के सेट से रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन का लुक लीक, फोटो देख फैंस हुए हैरान

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'किंग' लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में एक ओर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी, वहीं दूसरी तरफ रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की चर्चित जोड़ी भी लंबे समय बाद एक साथ दिखाई देने वाली है।

अब फिल्म के सेट से सामने आई एक तस्वीर ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। तस्वीर में रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन का लुक नजर आ रहा है। दोनों को एक फ्रेम में देखकर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

एक फ्रेम में नजर आए रानी और अभिषेक

रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की जोड़ी करीब दो दशक बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देगी। दोनों को आखिरी बार फिल्म 'लागा चुनरी में दाग' में साथ देखा गया था।

'किंग' के सेट से सामने आई तस्वीर एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगी। तस्वीर में रानी मुखर्जी ब्लैक कलर की बॉर्डर वाली साड़ी में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बीच की मांग के साथ वेवी हेयरस्टाइल और ब्लैक बिंदी कैरी की है।

वहीं, उनके साथ खड़े अभिषेक बच्चन ग्रे शेड की दाढ़ी, ब्लैक गॉगल्स और ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। दोनों का लुक एक-दूसरे के साथ काफी मैच करता हुआ दिखाई दे रहा है।

लीक तस्वीर देखकर फैंस हुए एक्साइटेड

रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की पुरानी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखते हुए फैंस दोनों को दोबारा साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीर की वास्तविकता को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं और उन्हें डर है कि कहीं यह AI से बनाई गई तस्वीर न हो।

एक यूजर ने तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि दोनों का लुक बेहद शानदार लग रहा है। वहीं, एक अन्य फैन ने उम्मीद जताई कि यह AI तस्वीर नहीं होनी चाहिए। कुछ लोगों ने दोनों को साथ देखकर उनकी फिल्म 'बंटी और बबली' को भी याद किया।

2000 के दशक में हिट थी रानी-अभिषेक की जोड़ी

रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की जोड़ी 2000 के दशक की चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में शामिल रही है। दोनों ने पहली बार 'बस इतना सा ख्वाब है' में साथ काम किया था।

इसके बाद दोनों 'युवा', 'बंटी और बबली' और 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी फिल्मों में साथ नजर आए। उनकी आखिरी फिल्म 'लागा चुनरी में दाग' थी। अब 'किंग' में दोनों को एक बार फिर साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी 'किंग'

शाहरुख खान की 'किंग' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसे एक्शन-थ्रिलर के तौर पर बताया जा रहा है।

फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन के अलावा सुहाना खान, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, राघव जुयाल और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब रानी और अभिषेक के लुक की झलक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Share this story

Tags