Samachar Nama
×

फिल्म में एक मंदिर सीन की वजह से बदला नाम, सबीहा शेख ऐसे बनीं रानी चटर्जी

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक और डांसर रानी चटर्जी एक जानी-मानी हस्ती हैं, जिन्होंने अपने दो दशक लंबे अभिनय करियर में 400 से अधिक फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री मंगलवार को अपना 37वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इस मौके पर आइए हम आपको उनके एक्टिंग करियर से लेकर कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताते हैं।

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक और डांसर रानी चटर्जी एक जानी-मानी हस्ती हैं, जिन्होंने अपने दो दशक लंबे अभिनय करियर में 400 से अधिक फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री मंगलवार को अपना 37वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इस मौके पर आइए हम आपको उनके एक्टिंग करियर से लेकर कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताते हैं।

बहुत लोगों को लगता होगा कि अभिनेत्री का असल नाम रानी चटर्जी है, लेकिन ऐसा नहीं है। उनका मूल नाम सबीहा शेख है, जिनका जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई मुंबई से ही पूरी की है।

अभिनेत्री ने एक्टिंग की दुनिया में कदम वर्ष 2004 में मनोज तिवारी के साथ फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' से रखा था। दर्शकों को पर्दे पर मनोज तिवारी और रानी चटर्जी की जोड़ी काफी पसंद आई। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। अपनी पहली ही फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री के नाम को एक मंदिर के दृश्य को लेकर बदला गया था, जिसके बाद उनका स्क्रीन नाम 'रानी चटर्जी' पड़ गया। आज यह लाखों फैंस के बीच अपने स्क्रीन नाम से ही जानी जाती हैं।

डेब्यू फिल्म से मिली सफलता और सराहना के बाद अभिनेत्री ने कई फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों की बात करें, तो उनमें 'नागिन', 'देवरा बड़ा सतावेला', 'गंगा यमुना सरस्वती', 'रानी नंबर 786', 'दरिया दिल', 'रानी बनल ज्वाला', 'घरवाली बाहरवाली', 'रियल इंडियन मदर', 'रानी वेड्स राजा', 'लेडी सिंघम', 'दूल्हा नाचा गली गली', 'श्रीमान श्रीमती', 'शेरनी', 'परिणय सूत्र', 'हां मैंने भी प्यार किया था', 'नौकरानी बनी महारानी', आदि फिल्में शामिल हैं।

रानी ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा वेब सीरीज 'मस्तराम' और टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' में भी काम किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कुछ धारावाहिकों में भी काम किया है, जिनमें 'मस्त मौली', 'क्राइम अलर्ट', 'बेटी हमारी अनमोल', 'सिंदूर की कीमत', 'गुड़िया हमारी सब पर भारी', आदि में भी काम किया है।

रानी चटर्जी मुख्य रूप से अपनी शानदार अदाकारी, खूबसूरती और डांस मूव्स के लिए जानी जाती है। उन्हें 2013 में फिल्म 'नागिन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में अभिनेत्री जियो सिनेमा/हॉटस्टार के चर्चित रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में भी नजर आई।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story