Samachar Nama
×

रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश 2' की पहली झलक आई सामने

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रणदीप हुड्डा एक बार फिर वर्दी पहनकर पर्दे पर छाने वाले हैं। सोमवार को एक्शन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश-2' के मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया। यह टीजर अभिनेता के चर्चित किरदार अविनाश मिश्रा की पावरफुल वापसी का संकेत देता है।

रणदीप ने इंस्टाग्राम पर सीरीज की पहली झलक पेश की। वीडियो में वे एक ऐसी दुनिया में नजर आ रहे हैं, जो पहले से कहीं ज्यादा भव्य और खतरनाक है। हाई-ऑक्टेन एक्शन और जबरदस्त तनाव के साथ, यह सीजन 'बड़े दांव' और 'मुश्किल लड़ाइयों' की ओर इशारा करता है।

रणदीप ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "यूपी का महाकाल, इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा वापस आ गया है और इस बार होगा असली तांडव।"

यह सीरीज 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश के उसी पुराने और चुनौतीपूर्ण बैकग्राउंड में ले जाएगा। हालांकि, इस बार की कहानी अविनाश मिश्रा के जीवन के डार्क और पेचीदा चैप्टर को दिखाएगी। इसमें वह एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएगा, जो सिस्टम से लोहा लेगा। इस दौरान वह खुद को ऐसी परिस्थितियों में पाएगा, जहां उसकी नैतिकता और साहस की असली परीक्षा होगी।

इस सीरीज में रणदीप हुड्डा के साथ मंझे हुए कलाकारों की लंबी लाइन है। इसमें उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, शालीन भनोट, रजनीश दुग्गल और फ्रेडी दारूवाला समेत कई कलाकार शामिल हैं।

इस सीरीज को नीरज पाठक ने निर्देशित किया है और जियो स्टूडियोज के बैनर तले ज्योति देशपांडे, नीरज पाठक और कृष्ण चौधरी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। सीरीज की पटकथा नीरज पाठक, संजय मासूम और समीर अरोड़ा ने लिखी है।

'इंस्पेक्टर अविनाश' सीजन 2 जल्द ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। हालांकि, मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं किया है।

यह सीरीज 2023 की लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' का सीक्वल है। 'इंस्पेक्टर अविनाश' यूपी पुलिस के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अविनाश मिश्रा के वास्तविक जीवन पर आधारित थी। इसमें भी रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में थे।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share this story

Tags