Samachar Nama
×

राकेश बेदी की सफलता से दिलीप जोशी खुश, बोले- पूरी दुनिया उनके काम की तारीफ कर रही है

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई के साथ-साथ हर कलाकार को एक नई पहचान दी है। फिल्म में 'जमील जमाली' का किरदार निभाने वाले अभिनेता राकेश बेदी हर तरफ से तारीफ बटोर रहे हैं। उनकी इस कामयाबी पर टेलीविजन अभिनेता दिलीप जोशी ने खुशी जाहिर की।

अभिनेता दिलीप जोशी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में राकेश बेदी को प्रतिभाशाली और समर्पित कलाकार बताया। उन्होंने 1998 के मशहूर कॉमेडी शो 'हम सब एक हैं' के दिनों को याद करते हुए कहा, "राकेश जी एक बहुत सीनियर एक्टर हैं और सालों से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। आज पूरी दुनिया उनके काम की तारीफ कर रही है और सच कहूं, तो मैं उनके बारे में कुछ भी कहने के लिए बहुत छोटा हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "वे एक बहुत सीनियर एक्टर हैं और कई सालों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। वे बहुत टैलेंटेड एक्टर हैं। उन्होंने हमेशा अच्छा काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।"

दिलीप ने बताया कि जब वे 1998 में एक साथ काम कर रहे थे, तब राकेश बेदी पहले से ही एक बड़े स्टार थे। उन्होंने कहा, "तब एक बड़े स्टार होने के बावजूद भी राकेश बेदी बहुत ही विनम्र थे। जब हमने 1998 में साथ काम किया, तो उन्होंने कभी किसी को यह महसूस नहीं कराया कि वे इतने बड़े कलाकार या इतने बड़े स्टार हैं। उस समय हम सभी काफ़ी नए थे, और हमने एक टीम की तरह मिलकर काम किया।"

लोकप्रिय कॉमेडी ड्रामा 'हम सब एक हैं' एक सीरीज है, जो 1998–2001 तक सोनी टीवी पर प्रसारित हुई थी। इस धारावाहिक में राकेश बेदी, सुधीर पांडे, दिलीप जोशी, शरद सांखला और फारुख शेख जैसे कलाकार नजर आए थे।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story

Tags