Samachar Nama
×

Puneeth Rajkumar राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, अंतिम विदाई देने पहुंचा फैंस का हुजूम

Puneeth Rajkumar passes away

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार आज हमारे बीच नहीं रहे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन यानी 29 अक्टूबर को शुक्रवार की दोपहर उनका दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है। पुनीत राजकुमार के निधन से मनोरंजन जगत में एक बार फिर से शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता का अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से महज 46 साल की उम्र में निधन हो गया है। पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कांतिरवा स्टेडियम बेंगलुरु में रखा गया है।

Puneeth Rajkumar passes away

जहां फैंस की भारी भीड़ उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रही है। ऐसे में स्टेडियम के बाहर और अंदर सुधीर को संभालना पुलिस के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। इस वक्त सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है जिसे देखकर फैंस की भीड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Puneeth Rajkumar passes away

इसे देखकर ये कहा जा सकता है कि पुनीत राजकुमार साउथ के मशहूर अभिनेता थे जो अपने फैंस के दिलों पर राज करते थे। ऐसे में अभिनेता चहेते सितारे को अंतिम विदाई देने के लिए लगातार लोग पहुंच रहे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को बताया कि, पूरे राज्य की राजकीय सम्मान के साथ पुनीत राजकुमार का रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Puneeth Rajkumar passes away

इसके साथ ही शहर की सभी शराब की दुकानों को दो रातों के लिए बंद करने का निर्देश दिया गया है। अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन की जब खब सुननते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सोनू सूद, अनुष्का शेट्टी नरेंद्र मोदी जैसे कई दिग्गजों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Puneeth Rajkumar passes away

Share this story