प्रिया सचदेव ने संभाला संजय कपूर की मौत के 15 दिन बाद उनका 39,000 Cr का एप्मायर, जानें कंपनी मिली कौनसी जिम्मेदारी?

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की अचानक मौत के बाद हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा था कि आगे उनका कारोबार कौन संभालेगा? किसे क्या जिम्मेदारी दी जाएगी? लेकिन अब संजय कपूर की कंपनी सोना कॉम स्टार ने इस पर सफाई दी है। संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने उनके निधन के 15 दिन बाद ही उनके कारोबार को संभाल लिया है। हालांकि, वह रोजाना के कामकाज का हिस्सा नहीं होंगी। वह सिर्फ रणनीतिक स्तर पर टीम का मार्गदर्शन करेंगी।
संजय कपूर की कंपनी सोना कॉम स्टार ने एक नोट शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि प्रिया सचदेव के अलावा किसे जिम्मेदारी दी गई है। नोट के मुताबिक, संजय की पत्नी प्रिया सचदेव को NED यानी नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। संजय के बाद कंपनी के नए चेयरमैन जेफरी मार्क ओवरली होंगे। वहीं, विवेक विक्रम सिंह सीईओ बने रहेंगे।
कंपनी ने लिंक्डइन पर भी नोट शेयर किया है, जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं:
क्या करती हैं प्रिया सचदेव? जानें क्या है उनका कारोबार
प्रिया सचदेव पहले से ही एक बिजनेसवुमन हैं। फिलहाल वे ऑरियस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही हैं। प्रिया एक पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं और लग्जरी रिटेल के क्षेत्र में अग्रणी रही हैं। उन्होंने लंदन में क्रेडिट सुइस फर्स्ट बोस्टन में M&A एनालिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वे भारत आ गईं और ऑटोमोटिव रिटेल और इंश्योरेंस जैसे कारोबार में काम किया।
संजय कपूर की नेटवर्थ और कारोबार, किसे मिलेगा हिस्सा?
प्रिया सचदेव अब जाफरी और विवेक विक्रम सिंह के साथ पति संजय कपूर के 39 हजार करोड़ के कारोबारी साम्राज्य को संभालेंगी। संजय कपूर की नेटवर्थ की बात करें तो 'फोर्ब्स' के मुताबिक यह 10,300 करोड़ रुपये है। लेकिन पूर्व पत्नी करिश्मा के बच्चों को संजय की संपत्ति में हिस्सा मिलेगा या नहीं, यह तो भविष्य में ही पता चलेगा।