Samachar Nama
×

पूनम ढिल्लों ने शेयर कीं एक्टर्स ग्रुप की अनसुनी यादें, जैकी श्रॉफ ने दिया था साथ

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड इंडस्ट्री में पार्टियों और सितारों के मिलन के चर्चे हमेशा बने रहते हैं, लेकिन जब बात पुराने दौर के कलाकारों के एक साथ आने की हो, तो वह पल और भी खास हो जाते हैं। शनिवार को अभिनेत्री पूनम ढ़िल्लो ने पुरानी यादों के गलियारों में खोती नजर आईं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर उस शानदार शाम की झलक दिखाई, जब 80 के दशक के दिग्गज सितारे एक छत के नीचे जमा हुए थे। पूनम ने इस गेट-टुगेदर की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होने लिखा, "यह गेट-टुगेदर भले ही पुराना हो, लेकिन इसकी यादें आज भी मेरे दिल में बिल्कुल ताजा हैं।"

पूनम ढ़िल्लो ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने अपने '80s एक्टर्स ग्रुप' के लिए एक खास मिलन समारोह आयोजित किया था। इस आयोजन में उनके करीबी दोस्त और अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उनकी काफी मदद की थी। यह शाम इसलिए भी ऐतिहासिक थी क्योंकि इसमें न केवल मुंबई के कलाकार, बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री (चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर और केरल) के भी कई बड़े सितारे विशेष रूप से शामिल होने आए थे। पूनम ने लिखा, "यह एक ऐसी शाम थी जहां सिर्फ दोस्ती, मस्ती, संगीत और डांस का जादू था।

अभिनेत्री ने अपनी सहेली हसीनी और खुशबू का विशेष रूप से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, "खुशबू ने एक फिल्म में मेरे 'यंग वर्जन' का किरदार भी निभाया था। इसके अलावा पूर्णिमा और लिजी जैसी खूबसूरत अभिनेत्रियों ने भी इस महफिल की रौनक बढ़ाई।"

अभिनेत्री ने आगे राजकुमार जी का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "मुंबई में हुआ यह पहला मिलन समारोह बहुत ही शानदार रहा, जहां लोग चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर और केरल से खास तौर पर शामिल होने आए थे। कुछ यादगार तस्वीरें शेयर कर रही हूं, आगे और भी खास पल साझा करूंगी। इस गेट-टुगेदर का थीम कलर ऑरेंज और ग्रे था।"

अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र में मिस यंग इंडिया का खिताब जीतकर दी थी। उन्होंने खिताब जीतने के बाद यश चोपड़ा जैसे डायरेक्टर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘त्रिशूल’ से डेब्यू किया था।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story

Tags