Samachar Nama
×

पुलिस थाने में इंसाफ की गुहार लगाती दिखीं अनीत पड्डा, 'हुंकार द रोर' का दमदार टीजर आया सामने

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनीत पड्डा जल्द ही क्राइम सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज 'हुंकार द रोर' के मेकर्स ने मंगलवार को इसका टीजर रिलीज कर दिया। इसके टीजर में अनीत पड्डा के किरदार को पुलिस थाने में अपने साथ हुई जबरदस्ती और बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराते हुए दिखाया गया है। दिलचस्प बात है कि इस सीरीज की शूटिंग अभिनेत्री अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा से पहले हो चुकी थी।

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनीत पड्डा जल्द ही क्राइम सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज 'हुंकार द रोर' के मेकर्स ने मंगलवार को इसका टीजर रिलीज कर दिया। इसके टीजर में अनीत पड्डा के किरदार को पुलिस थाने में अपने साथ हुई जबरदस्ती और बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराते हुए दिखाया गया है। दिलचस्प बात है कि इस सीरीज की शूटिंग अभिनेत्री अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा से पहले हो चुकी थी।

सोशल मीडिया पर क्राइम और जस्टिस ड्रामा का टीजर शेयर करते हुए अनीत ने बताया कि ये प्रोजेक्ट उनकी जर्नी का एक अहम हिस्सा रहा है। अनीत ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, "एक छोटी सी चीज पेश कर रही हूं, जो मैंने सैयारा से पहले शूट की थी। हुंकार मेरी जर्नी का हिस्सा काफी समय से रही है और मुझे खुशी है कि अब इसे आप सबके साथ शेयर कर पा रही हूं। नहीं होगा इंसाफ का इंतजार, बस गूंजेगी सच्चाई की हुंकार। हॉटस्टार स्पेशल्स: हुंकार - द रोर, 25 सितंबर से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।"

टीजर की शुरुआत अनीत पड्डे के क्लोज शॉट से होती है, जो मीनू रावत के तौर पर अपने कैरेक्टर को इंट्रोड्यूस करती है। एक पुलिस स्टेशन में मीनू बताती है कि वह बापजी के शरबरी किले में मौजूद महाशेरनी स्कूल में 17 साल की स्टूडेंट हैं। फिर वह एक सीरियस आरोप लगाती है, जिसमें कहा गया है कि बापजी ने उसका सेक्शुअल असॉल्ट किया था।

अभिनेत्री अनीत पड्डा सीरीज 'हुंकार- द रोर' में पहली बार एक असॉल्ट सर्वाइवर का रोल निभा रही हैं, जबकि अभिनेत्री फातिमा सना शेख केस की इन्वेस्टिगेशन करने वाली पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाती नजर आएंगी। टीजर क्राइम, इंसाफ और पावर की एक दिलचस्प दुनिया में जाता है, जिसमें कहानी के सेंटर में एक औरत की सच के लिए लड़ाई को दिखाया गया है। जैसे-जैसे इंक्वायरी आगे बढ़ती है, टीजर बापजी के आस-पास के मिस्ट्री और उनसे जुड़ी पावरफुल ताकतों का हिंट देती है।

इस टीजर में राम कपूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर और जोया हुसैन समेत कई और कास्ट मेंबर्स को भी इंट्रोड्यूस किया गया है, जिनका कहानी में इंपॉर्टेंट रोल होगा।

बिरला स्टूडियोज और एप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, पर्पल पेबल पिक्चर्स के सहयोग से बनी मंगटा फिल्म्स प्रोडक्शन की ये सीरीज करण डी कपाड़िया और नित्या मेहरा ने बनाई है। करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज मारफतिया द्वारा निर्देशित सीरीज 'हुंकार' 25 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story