Samachar Nama
×

'मेरी फैमिली उनकी भक्त, उनका कोई विकल्प नहीं', पीएम मोदी को लेकर श्रेया सरन और मुकेश खन्ना

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने का मौका देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभालने के बाद शुरू हुआ उनका लगातार 25 साल का सफर अब प्रधानमंत्री पद तक पहुंच चुका है। इस मौके पर एक्ट्रेस श्रेया सरन और अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने का मौका देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभालने के बाद शुरू हुआ उनका लगातार 25 साल का सफर अब प्रधानमंत्री पद तक पहुंच चुका है। इस मौके पर एक्ट्रेस श्रेया सरन और अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

आईएएनएस से बात करते हुए एक्ट्रेस श्रेया सरन ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपने परिवार की भावनाओं का जिक्र करते हुए कहा, ''मेरी पूरी फैमिली उनकी भक्त है। मेरा पूरा परिवार प्रधानमंत्री मोदी को काफी प्यार करता है। बतौर प्रधानमंत्री उन्होंने देश के लिए जो काम किए हैं, उन पर हमें गर्व है। हमें उम्मीद है कि वे आगे भी देश के विकास के लिए इसी तरह काम करते रहेंगे।''

वहीं, अभिनेता मुकेश खन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी पुरानी मुलाकात को याद किया। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''मैं उन्हें उस समय से जानता हूं, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री भी नहीं बने थे। उन्होंने भुज में आए भूकंप के समय मुझे बुलाया था और मैं 'शक्तिमान' के कॉस्ट्यूम में वहां पहुंचा था। मैंने वहां बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उनसे कहा था कि डरना नहीं है।''

मुकेश खन्ना ने कहा, ''उस मुलाकात के करीब आठ-नौ महीने बाद नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने। तभी से मैं उन्हें जानता हूं और उनके प्रधानमंत्री के सफर को मैंने देखा है। देश के लिए उन्होंने जो कुछ सोचा है, वैसा कोई और नहीं सोच सकता। मुझे प्रधानमंत्री मोदी का कोई विकल्प नजर नहीं आता।''

विपक्षी दलों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, ''जो लोग प्रधानमंत्री के विकल्प की बात करते हैं, उन्हें कोई ऐसा नेता सामने लाना चाहिए, लेकिन मेरे मुताबिक ऐसा कोई नेता मौजूद नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देश के लिए अभी काफी काम करना बाकी है।''

वहीं, गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने प्रधानमंत्री मोदी के अब तक के कार्यकाल की कई उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी का यह तीसरा कार्यकाल चल रहा है और उनका पूरा कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है।

आईएएनएस से बात करते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कोई एक-दो नहीं, बल्कि तमाम उपलब्धियां हैं। उन उपलब्धियों में से अगर मुझे कुछ उपलब्धियां चुननी हों, तो मैं तीन उपलब्धियां चुनूंगा। पहली तीन तलाक खत्म करना, दूसरी अनुच्छेद 370 हटाना और तीसरी उपलब्धि राम मंदिर का निर्माण करना है।''

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share this story