Samachar Nama
×

पत्नी अंकिता कुंवर के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे मिलिंद सोमन

उज्जैन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार के दिन भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली थी।
पत्नी अंकिता कुंवर के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे मिलिंद सोमन

उज्जैन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार के दिन भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली थी।

भस्म आरती का हिस्सा बनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं आए और बॉलीवुड के फिट मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन भी अपनी पत्नी के साथ भस्म आरती का हिस्सा बने। अभिनेता मिलिंद सोमन ने पत्नी के साथ भगवान शिव और नंदी महाराज का आशीर्वाद लिया।

अभिनेता मिलिंद सोमन भी अपनी पत्नी अंकिता कुंवर के साथ उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने नदी मंडपम में बैठकर भस्म आरती का आनंद लिया और फिर महाकाल के दर्शन किए। इस मौके पर कपल ट्रेडिशनल वियर में दिखा। आज के दर्शन की खास बात यह रही की क्योंकि आज बाबा को त्रिपुंड, त्रिशूल और हल्दी-चंदन से सजाया गया है। बाबा को चांदी का मुकुट अर्पित कर शृंगार को पूरा किया गया। मंगलवार को बाबा का दिव्य दर्शन कर पूरा मंदिर परिवार महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

मिलिंद सोमन और अंकिता कुंवर भी बाबा की भक्ति में लीन दिखे। अभिनेता का कहना है कि उनकी पत्नी की यहां आने की बहुत समय से इच्छा थी। यही कारण है कि बाबा ने हमें दर्शन का सौभाग्य दिया। बाबा के दर्शन के बाद बहुत अच्छा महसूस हो रहा है और सोचा नहीं था कि मन इतना प्रसन्न हो जाएगा। महाकाल से सबके लिए खुशियां मांगी हैं क्योंकि खुशियां आज के समय में बहुत बड़ी चीज है।

बता दें कि मिलिंद 60 साल की उम्र में भी अपनी शानदार फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता फिटनेस और स्वास्थ्य से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा बनते हैं और सोशल मीडिया के जरिए भी युवाओं को फिट रहने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वे भी 27 साल के थे तो सोना बहुत पसंद था और पूरे दिन बिस्तर पर अपना समय बिताते थे, लेकिन जब फिटनेस के बारे में सोचना शुरू किया, जब उनके पास कोई कोच या जिम नहीं था। वे रोजाना 10-15 मिनट एक्सरसाइज करते थे और यहीं से धीरे-धीरे अपनी बॉडी को समझना शुरू किया।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

Share this story

Tags