Samachar Nama
×

पति के जाने के बाद अरुणा ईरानी ने फैंस का जताया आभार, कहा- सोचा नहीं था मुश्किल घड़ी में इतना साथ मिलेगा

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्ममेकर कुकू कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने पति के निधन के बाद मुश्किल समय में साथ देने के लिए अपने फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया। अभिनेत्री का कहना है कि लोगों से मिले इसी प्यार की वजह से उन्हें दोबारा काम पर लौटने की हिम्मत मिली है।

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्ममेकर कुकू कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने पति के निधन के बाद मुश्किल समय में साथ देने के लिए अपने फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया। अभिनेत्री का कहना है कि लोगों से मिले इसी प्यार की वजह से उन्हें दोबारा काम पर लौटने की हिम्मत मिली है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अरुणा ईरानी अपने फैंस का अभिवादन करती नजर आईं और इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहने के लिए आभार जताया। वीडियो में वह कहती हैं, "कुकू जी के जाने के बाद आप सभी ने जो प्यार और सपोर्ट दिया है, उसके लिए मैं दिल से बहुत-बहुत आभारी हूं।"

अभिनेत्री ने माना कि उन्होंने इस मुश्किल समय में इतने बड़े सपोर्ट की उम्मीद नहीं की थी। आभार जताते हुए उन्होंने कहा, "मैं सोच भी नहीं सकती थी कि मेरी इतनी मुश्किल घड़ी में आप सब मेरे साथ होंगे, मेरे साथ खड़े होंगे। आप लोगों के प्यार और सपोर्ट की उसी एनर्जी की वजह से ही आज मैं आपके सामने खड़ी हूं और दोबारा काम शुरू कर पाई हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि आप सब जिंदगी की आखिरी सांस तक मेरे साथ रहेंगे। आपने मुझे जो प्यार दिया है, वही प्यार बनाए रखेंगे। शुक्रिया। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।"

उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "आभारी हूं, विनम्र हूं और नए सिरे से शुरुआत करने के लिए तैयार हूं।"

अभिनेत्री के वीडियो पोस्ट करने के बाद कमेंट सेक्शन में कई सेलेब्स अरुणा ईरानी के समर्थन में सामने आए। अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने लिखा, "लव यू अरुणा जी, मजबूत रहिए। आपको हमेशा ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। आप मेरी आइडल हैं।"

अभिनेत्री संगीता घोष ने लिखा, "मैंने आपसे ज्यादा मजबूत इंसान आज तक नहीं देखा। आप कई मायनों में मुझे प्रेरणा देती हैं। मैं हमेशा आपके साथ हूं। लव यू।" अभिनेता राहिल आज़म ने लिखा, "इंडस्ट्री खुशनसीब है कि उसके पास आप जैसी टैलेंटेड शख्सियत है, अरुणा जी। भगवान आपका भला करे।"

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story